{"_id":"6a98794db22d9e975408c0c3","slug":"gaganauli-sugar-mill-official-reprimanded-over-outstanding-payments-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-182995-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बकाया भुगतान पर गागनौली चीनी मिल के अधिकारी को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बकाया भुगतान पर गागनौली चीनी मिल के अधिकारी को फटकार
Thu, 03 Sep 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में जनपद की सभी चीनी मिलों के यूनिट हेड के साथ बैठक हुई। उन्होंने पेराई सत्र 2026-27 में चीनी मिलों के समय से संचालन के संबंध में समय से तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए।
बजाज ग्रुप की गागनौली चीनी मिल के यूनिट हेड को बकाया गन्ना भुगतान न करने पर कड़ी फटकार लगाई। दया शुगर मिल गागलहेड़ी के हेड को बकाया 2.54 करोड़ के भुगतान के निर्देश दिए। मिल के समय से संचालन हेतु किसानों द्वारा की जा रही शिकायतों के संबंध में विशेष रूप से मिल रिपेयर का कार्य समय से पूर्ण कराने तथा मिल का संचालन समय से करने को कहा। चीनी मिल देवबंद 57 प्रतिशत, चीनी मिल गागनौली-73 प्रतिशत, चीनी मिल शेरमऊ-52 प्रतिशत, चीनी मिल गागलहेड़ी 51 प्रतिशत, चीनी मिल बिडवी 50 प्रतिशत, चीनी मिल नानौता-59 प्रतिशत एवं चीनी मिल सरसावा का 56 प्रतिशत मिल रिपेयर की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य, विभागीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।
- मधुमक्खी पालन के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
सहारनपुर। संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र विजय चंद ने बताया कि मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को मात्र 10 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। उद्यान विभाग के अधीन औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में 16 सितंबर से 15 दिसंबर तक 90 दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण आरंभ किया जा रहा है। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठवीं पास हैं। अधिक जानकारी हेतु प्रभारी मौनपालन के मोबाइल नंबर 7452811203, 9411459727 से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
-- एफएलसी कार्य की हुई शुरुआत
सहारनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एफएलसी की शुरुआत बुधवार से हुई। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि इस दौरान ईवीएम की प्रथम स्तर की जांच मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष की गई। ईवीएम वेयरहाउस को फर्स्ट लेवल चेकिंग के लिए वीडियोग्राफी के तहत खोला गया। इस दौरान भाजपा से किशोर चौधरी, सपा से अब्दुल गफूर, काशिफ अल्वी, रतन सिंह यादव, अपना दल से राजकुमार पंवार, आप से संजय कुमार जैन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से राव दाउद, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
- 33केवी लाइन पर गिरा पेड़, दो घंटे बाधित रही आपूर्ति
सहारनपुर। आवास विकास फीडर की 33केवी लाइन पर पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। इससे आपूर्ति करीब दो घंटे भर तक प्रभावित रही। बुधवार को दोपहर 12 बजे के आसपास लाइन पर टहनी गिर गई। इससे लाइन ब्रेक हो गई और दर्जनभर से अधिक कॉलोनियों की आपूर्ति प्रभावित हो गई। तकनीकी खामी का पता चलते ही विद्युत निगम की टीम ने लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया। अधिशासी अभियंता तकनीकी गौरव कुमार ने बताया कि करीब दो घंटे के बाद आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया।