फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona killed 20 patients in 24 hours, 336 newly infected

कोरोना से 24 घंटे में 20 मरीजों की मौत, 336 नए संक्रमित मिले

Fri, 14 May 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Corona killed 20 patients in 24 hours, 336 newly infected
सहारनपुर। कोरोना से जनपद में 24 घटे में 20 मरीजों की मौत हुई। एक दिन में मरने वालों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। जनपद में कोरोना से अब तक 377 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को 336 नए कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 28572 हो गई है। उधर, शुक्रवार को 834 मरीज ठीक भी हुए। इसके बाद जनपद में एक्टिव मरीज घटकर 6251 हो गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम चार बजे से शुक्रवार की शाम चार बजे तक राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में 15, टीबी सेनेटोरियम में बने कोविड वार्ड में दो तथा दिल्ली रोड स्थित तीन निजी अस्पतालों में एक-एक मरीज की मौत हुई। एक साथ 20 मौतों से प्रशासन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को उमाही कलां के दस, हलगोवा, चंद्रनगर, न्यू माधोनगर, हकीकतनगर, नवीन नगर के पांच-पांच, बागाखेड़ी, गीता कॉलोनी, पुलिस लाइन, जिला जेल,कपिल विहार, ब्रिजेश नगर, चंद्रलोक कॉलोनी के चार-चार, राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर,शुक्रताल, ढायकी गंगोह, रणखंडी, हिम्मतनगर, शारदानगर के तीन-तीन तथा शीतलखेड़ा, पंत विहार, चौंताला, पटेलनगर, विनोद विहार, गिल कॉलोनी, विजय कॉलोनी, मोहम्मदपुर गंगोह, भावसी, पाथोड़ी, झबीरन, मंझोल, सांगाठेड़ा गंगोह, नन्हेड़ा आशा, टीचर कॉलोनी, पत्थर का कुआं, सड़क दूधली, कलसी गंगोह, मंडलायुक्त कार्यालय, द्वारिकापुरी, वैशाली विहार, रेलवे रोड देवबंद, आवास विकास, केशव नगर आदि जगहों के दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed