फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona infection not reduced, new strain also threatened

कोरोना का संक्रमण नहीं हुआ कम, नए स्ट्रेन का भी खतरा

Wed, 30 Dec 2020 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Corona infection not reduced, new strain also threatened
सहारनपुर। यूरोपियन देशों में कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आया तो सहारनपुर में भी अफसर अलर्ट हो गए हैं। ऐसे में आमजन को भी सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि नए स्ट्रेन से पहले ही संक्रमण कम होने की बजाय बढ़ा है। जिसकी गवाही हर महीने मिल रहे संक्रमितों का आंकड़ा देता है। दिसंबर महीने में अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन 1146 संक्रमित मिल चुके हैं, जो अक्तूबर और नवंबर माह से अधिक हैं। हालांकि बीते एक सप्ताह में प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 से 50 के बीच रही है।
विज्ञापन

यह बात अलग है कि बीते दस दिनों में संक्रमण की दर में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन उसमें उतार चढ़ाव भी हो रहा है। किसी दिन 12 संक्रमित मिल रहे हैं तो किसी दिन 40 से ज्यादा। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि प्रतिदिन 3000 से 3500 लोगों की जांच की जा रही है, जिनमें से पांच से 15 फीसदी लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। वहीं, कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर सहारनपुर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का इंटरनेशनल कोविड वार्ड तैयार किया गया है। यूके से आने वाले लोगों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। अभी तक 18 लोग सामने आए हैं, जिनकी आरटीपीसीआर से जांच कराई गई है, जो नेगेटिव है।
विज्ञापन

यह सावधानियां जरूर बरतें
- घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए, भीड़ में जाने से बचें।
- किसी से हाथ ना मिलाएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
- दुकानों में ग्राहकों को बगैर मास्क प्रवेश ना करने दें।
जनपद में प्रतिदिन 3000 से 3500 लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। ज्यादातर जांच एंटीजन किट से हो रही हैं। हालांकि जनपद में कोरोना संक्रमण कम हुआ है, लेकिन दूसरी ओर विभाग कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर पूरी तरह तैयार भी है। -- शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन में मिले संक्रमित
20 दिसंबर ---- 27
21 दिसंबर ---- 42
22 दिसंबर ---- 41
23 दिसंबर ---- 31
24 दिसंबर ---- 39
25 दिसंबर ---- 21
26 दिसंबर ---- 07
27 दिसंबर ---- 12
28 दिसंबर ---- 35
29 दिसंबर ---- 45
माहवार मिले संक्रमितों का आंकड़ा
अप्रैल ------ 172
मई -------- 72
जून ------- 146
जुलाई ---- 593
अगस्त --- 2689
सितंबर --- 3195
अक्तूबर ---- 801
नवंबर ----- 864
दिसंबर (अब तक ) --- 1146
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed