फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona has 23 more positive cases in Saharanpur

सहारनपुर में कोरोना के 23 और पॉजिटिव मामले सामने आए

Sun, 19 Apr 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Corona has 23 more positive cases in Saharanpur
रामपुर मनिहारान में कोरोना पॉजिटिव रोगी मिलने के बाद घरों को सेनिटाइज करते सफाई कर्मी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या के साथ-साथ प्रशासन और चिकित्सा विभाग की चुनौती भी बढ़ रही है। रविवार को अपराह्न तीन बजे तक 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पहुंची। इनमें दो लोग ऐसे हैं, जो जमात में गए थे, जबकि शेष पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोग हैं। अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 86 पहुंच गई है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह नोएडा लैब से 153 लोगों की जांच रिपोर्ट सहारनपुर भेजी गई, जिनमें से 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि पॉजिटिव निकले 17 लोगों में दो छात्र हैं, जो देवबंद की दानिश मंजिल में पढ़ते थे। यह मरकज में गए थे। कुछ लक्षणों की वजह से इनको आईआईटी कैंपस में क्वारंटीन किया गया था। इनके संपर्क में आए 28 और लोगों को देवबंद में क्वारंटीन किया गया था, जिनमें से 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को क्वारंटीन सेंटरों से निकालकर कोविड-19 सेंटरों में शिफ्ट कर दिया गया है। अपराह्न तीन बजे नोएडा लैब ने 63 और लोगों की जांच रिपोर्ट भेजी है, जिनमें से छह मामले पॉजिटिव निकले हैं। यह सभी लोग दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्वारंटीन चल रहे हैं। यह कहां के हैं इसका पता लगाया जा रहा है। इन छह लोगों को भी कोविड-19 में भेजा जा रहा है। इस प्रकार रविवार की अपराह्न तीन बजे तक सहारनपुर में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 86 तक पहुंच गई है। जबकि करीब 825 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

कई राज्यों के हैं संक्रमित मरीज
संक्रमित मरीजों में अधिकतर जमाती या जमातियों के संपर्क में रहे मरीज हैं। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, असम, केरल, मध्यप्रदेश, पंजाब सहित अन्य राज्यों से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी सख्ती
जिले में कोराना संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। नए मामले लगातार सामने आने के कारण जिले में कई अन्य क्षेत्रों में सख्ती बढ़ सकती है। कुछ नए क्षेत्रों को सील किया जा सकता है।

रविवार को नोएडा लैब से कुल 216 लोगों की जांच रिपोर्ट जारी की गई हैं। इनमें से 23 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार सहारनपुर में पॉजिटिव मामलों की संख्या 86 पहुंच गई है। सभी पॉजिटिव मरीजों को कोविड-19 में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।
डॉक्टर बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed