फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cooperative Sugarcane Development Committee, 250 candidates in the fray

Saharanpur News: सहकारी गन्ना विकास समिति, 250 प्रत्याशी मैदान में

Tue, 01 Oct 2024 04:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Cooperative Sugarcane Development Committee, 250 candidates in the fray
सहारनपुर। सहकारी गन्ना विकास समितियों में सोमवार को नाम वापसी के बाद 250 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सहारनपुर को छोड़कर अन्य तीन समितियों में 694 डेलीगेट्स का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। तीन अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों को चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर और देवबंद सहकारी गन्ना विकास समिति :
सोमवार को नाम वापसी के दिन सहारनपुर गन्ना विकास समिति में 163 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। इसके बाद 67 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। यहां पर 57037 मतदाता है। समिति में निर्विरोध चुने जाने वाले प्रत्याशियों की गिनती देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन

देवबंद सहकारी गन्ना विकास समिति में सामान्य प्रतिनिधि (डेलीगेट) चुनाव में सोमवार को 106 नामांकन पत्र वापस हुए हैं। मेघराजपुर व अलीपुर के बाद रणसूरा गांव में भी सभी चार पर्चे वापस ले लिए गए हैं। अब 257 डेलीगेट वाली इस समिति में 163 डेलीगेट्स का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। यहां 43297 मतदाता है। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अंकुर वर्मा ने बताया कि 257 में से अब 94 डेलीगेट्स के लिए ही चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसावा और बेहट सहकारी गन्ना विकास समिति :
सरसावा की सहकारी गन्ना विकास समिति में 286 डेलीगेट चुने जाने हैं। 62 नाम वापसी के बाद डेलीगेट के 59 पदों पर चुनाव होगा। 218 डेलीगेट के निर्विरोध चुने जाना तय है। नौ पदों पर किसी ने भी आवेदन नहीं किया है। सरसावा में 34478 मतदाता है। बेहट सहकारी गन्ना विकास समिति में 428 डेलीगेट चुने जाने हैं। 50 प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद 30 पदों के लिए चुनाव होगा। 313 का निर्विरोध चुना जाना तय है। 85 पदों पर कोई नामांकन नहीं हुआ। यहां 29863 मतदाता है।

---------
चीनी मिल समितियों में तीन पर्चे हुए निरस्त
जनपद की दो चीनी मिल समितियों में आज डेलीगेट पद के नामांकन पत्रों की जांच की गई। नानौता चीनी मिल समिति के निर्वाचन अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी सदर युवराज सिंह ने बताया कि 460 नामांकन पत्रों की जांच में तीन पर्चे निरस्त हुए। इसके अलावा 56 स्थानों पर एक-एक नामांकन पत्र जमा होने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। मंगलवार को नाम वापस लिए जा सकते हैं।सरसावा चीनी मिल समिति के 213 नामांकन पत्रों में कोई भी पर्चा निरस्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed