फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Contractor killed in crash

हादसे में ठेकेदार की मौत

Tue, 12 Jul 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर Updated Tue, 12 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Contractor killed in crash
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून हाईवे पर रविवार की रात कसबे में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अपने सामने चल रही बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चला रहे ठेकेदार की मौके पर ही मौत  हो गई।
विज्ञापन


देवबंद कोतवाली के गांव बास्तम निवासी 32 वर्षीय अनुराग त्यागी पुत्र राजपाल त्यागी अपनी मारुति स्विफ्ट कार से देहरादून से अपने गांव जा रहा था। रविवार की रात दो बजे जैसे ही वह दून हाईवे पर छुटमलपुर में स्टेट बैंक आफ पटियाला के सामने पहुंचा तो अचानक उसकी कार आगे चल रही बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा टकराई। 
विज्ञापन


जोरदार धमाके की आवाज होने से मोहल्ले में जाग हो गई और लोग सड़क पर आ गए। आननफानन में अनुराग को बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक अपने वाहन सहित मौके  से फरार हो गया। सूचना के बाद रात में ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ फतेहपुर राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं आई है। 
बताया जाता है कि मृतक अनुराग सड़क निर्माण कराने का ठेकेदार था। वह बच्चों सहित देहरादून में ही रहता था। उसकी मौत के बाद पत्नी, 11 साल की बेटी और नौ साल का एक बेटा बेसहारा हो गए हैं। अनुराग की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed