{"_id":"64481ebd0a652661800c82a4","slug":"contaminated-water-will-not-go-into-ponds-and-rivers-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-1442-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तालाबों और नदियों में नहीं जाएगा दूषित जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तालाबों और नदियों में नहीं जाएगा दूषित जल
Wed, 26 Apr 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत नालो में लगे सिल्ट कैचर
सहारनपुर। तालाबों और नदियों को स्वच्छ बनाने की कवायद की जा रही है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में तालाबों और नदियों में जाने वाले दूषित जल को साफ किया जाएगा। इसके लिए नालों पर सिल्ट कैचर लगाने का कार्य होगा। कुछ जगहों पर कार्य शुरू भी हुआ है।
दरअसल, स्वच्छ भारत मिशन के तहत पहले चरण में स्वच्छता के विभिन्न कार्य कराने के लिए जिले की 53 ग्राम पंचायत चिह्नित की गई हैं। इनमें कुछ कार्य हो चुके हैं और बाकी बचे हुए कार्यों को पूरा कराने के लिए जिला पंचायत राज विभाग कवायद कर रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायतों से निकलने वाले सिल्ट वाले दूषित जल को तालाबों और नदियों में नहीं जाने दिया जाएगा। इसके तहत नालों पर सिल्ट कैचर लगाए जा रहे हैं और नए नालों का भी निर्माण हो रहा है। नालों में जाली लगाकर सिल्ट को रोका जाएगा। इसके अलावा गड्ढे भी बनाए जा रहे हैं, जिनमें नालियों का पानी एकत्र होगा। इसके बाद गड्ढों में एकत्र होने वाली सिल्ट को निकालकर इन नालियों का पानी बड़े नालों में जाएगा।
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की भी योजना
ग्रामीण इलाकों के दूषित पानी को पूरी तरह स्वच्छ बनाने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने की भी योजना है। दूषित पानी को उपयोगी बनाया जाएगा। यह कार्य भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत होना है। इसके लिए नगर निकाय चुनाव के बाद अलग से बजट जारी होगा। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने को विभाग सर्वे भी कराएगा।
विज्ञापन
25 करोड़ का मिला था बजट, 70 ग्राम पंचायत और होंगी चिह्नित
53 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन के इंतजाम किए जाने को लेकर शासन ने जिला पंचायत राज विभाग को 25 करोड़ का बजट जारी किया था। नगर निकाय चुनाव के बाद दूसरे चरण में 70 गांवों को चिह्नित कर उनमें काम कराया जाएगा, जिनकी सूची तैयार की जा रही है। इसी तरह अलग-अलग चरणों में जनपद के 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों में कार्य होगा।
ग्राम पंचायतों में नालों पर सिल्ट कैचर लगाए जा रहे हैं। तालाबों और नदियों में दूषित जल नहीं जाने दिया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह कार्य हो रहा है।
-आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी