फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Construction of Shamli-Ambala Greenfield Corridor started

Saharanpur News: शामली- अंबाला ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का निर्माण शुरु

Thu, 08 Dec 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Construction of Shamli-Ambala Greenfield Corridor started
जनपद के गांव बेरीखेड़ी में शुरु हुआ शामली-अंबाला ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का निर्माण कार्य। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में बहुप्रतीक्षित शामली-अंबाला ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने बेरीखेड़ी हिंदू और पापड़ी गांव में कॉरिडोर बनाने की शुरुआत की है। जनपद में छह लेन का यह कॉरिडोर 32 ग्रामों से होकर गुजरेगा। जिले में करीब 46 किलोमीटर के कॉरिडोर निर्माण के लिए प्रशासन ने 899 किसानों की 119.62 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की है। इस कॉरिडोर के बनने से शामली, मेरठ और सहारनपुर से अंबाला, चंडीगढ़ का सफर आसान होगा।
विज्ञापन

भारतमाला परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले 121 किलोमीटर लंबे शामली से अंबाला तक छह लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की घोषणा गत वर्ष की गई थी। एनएचएआई और जिला प्रशासन बीते एक साल से जमीन अधिग्रहण और किसानों को मुआवजा देने में जुटा है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने पर जमीन पर कब्जा लेने के बाद एनएचएआई ने अब जनपद में इस कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कॉरिडोर से नकुड़ तहसील के 32 ग्रामों के किसान लाभान्वित हुए हैं। कॉरिडोर के बनने से शामली से सीधे अंबाला, चंडीगढ़ और पंजाब जाया जाएगा। शामली में यह कॉरिडोर दिल्ली-सहारनरपुर-यमनोत्री हाईवे और दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर ग्रीन एक्सप्रेस वे से भी जुड़ेगा। करीब 3663.80 करोड़ रुपये के बजट से बनने वाले इस कॉरिडोर को पूरा करने का लक्ष्य 2024 तक रखा गया है।
विज्ञापन

----------
इन ग्रामों की हुई भूमि अधिग्रहण
जनपद के गांव मुबारकपुर, बेरीखेड़ी हिंदू, बढ़ी माजरा, पापड़ी, मोधापुर, मोहम्मदपुर गुर्जर, फतेहचंदपुर, कलसी, सालियर, सहसपुर जट, तीतरों मजवता बाहर, चाऊपुर सहसपुर, बुढ़नपुर, खानपुर गुर्जर, कम्हेड़ा, बिशनपुर, सनौली, गंगोह, सांगाखेड़ा, जुझेड़ी, बालू, डाला माजरा, जमालाबाद, रानीपुर बरसी, तीतरों, तीतरों बाहर हदूद आदि ग्रामों में भूमि अधिग्रहण की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
किसानों को 110 करोड़ का मुआवजा दिया
शामली-अंबाला ग्रीनफील्ड कॉरिडोर में किसानों की अधिग्रहीत की गई भूमि का 302.70 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। अभी तक किसानों को 110 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। इसी माह 90 करोड़ रुपये और दिए जाने हैं। इसके लिए शुक्रवार से लेकर 19 दिसंबर गांव में कैंप लगाए जाएंगे।
-----
छह जिलों से होकर गुजरेगा कॉरिडोर
सहारनपुर। करीब 3663.80 करोड़ रुपये के बजट में शामली से अंबाला तक बनने वाला 121 किलोमीटर का ग्रीन फील्ड छह लेन कॉरिडोर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के छह जिलों से होकर गुजरेगा। जिसमें शामली, सहारनपुर, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और अंबाला शामिल है।
-------
वर्जन:-
शामली-अंबाला ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का निर्माण कार्य सहारनपुर जनपद में शुरू कर दिया गया है। अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा लिया जा रहा है। उसके अनुसार निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा। किसानों के लिए अभी 100 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

- वीरेंद्र सिंह, पीडी एनएचएआई अंबाला
-----
ग्रीनफील्ड कॉरिडोर में भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। किसानों को 110 करोड़ रुपये मुआवजा के दिए जा चुके हैं। बाकी किसानों को भी कैंप लगा कर मुआवजा दिया जा रहा है। जनवरी तक तमाम भूमि पर कब्जा लेकर एनएचएआई को सौंप दी जाएगी।
- अनिरुद्ध प्रताप सिंह
सिटी मजिस्ट्रेट/ भूमि अध्याप्ति अधिकारी
सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed