{"_id":"5f3f97c28ebc3e4ae44605e0","slug":"congressmen-remember-rajiv-gandhi-saharanpur-news-mrt497156498","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद
विज्ञापन
हकीकत नगर में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी की जयंती मनाते अखिल भारतीय जाट महासंघ के पदाधिका?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया।
गुरुद्वारा रोड स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी सौंपे गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 21 वीं सदी को युवाओं की सदी कहते हुए कंप्यूटर क्रांति लाए, जिसके चलते ही डिजीटल इंडिया का सपना पूरा हो रहा है। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में मिजोरम, असम और पंजाब में शांति समझौते किए और इन सभी राज्यों में लोकतंत्र की बहाली एवं शांति स्थापना की। यह कार्य युगों तक हमें संदेश देता रहेगा कि यदि इच्छा शक्ति प्रबल हो तो हर समस्या का समाधान संभव है। एआईसीसी जावेद साबरी व पूर्व राज्यमंत्री लियाकत अली, मजाहिर राणा ने राजीव गांधी को विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि देश के विकास में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान जिला प्रवक्ता गणेश दत्त, महासचिव मनीष त्यागी, चौधरी सुशील अंबोली, उपाध्यक्ष अशोक सैनी, राजकुमार भारद्वाज, दिलशाद, अब्दुल कादिर, प्रीतम सैनी, ब्रह्म सिंह और शुभम चौधरी मौजूद रहे।
उधर, अखिल भारतीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता नीरपाल के नेतृत्व में हकीकतनगर स्थित कार्यालय पर राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। चौधरी नीरपाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत का निर्माता ही नहीं, बल्कि सूचना एवं संचार क्रांति के भी जनक रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद मलिक मुखिया, चौधरी सुरेश जाट, गौरव, विजय सिंह, नरेंद्र सिरोही, अगम तोमर, आरती और युवराज मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम पर नवनियुक्त पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन