{"_id":"5f5a6eba8ebc3e54de0c36d6","slug":"congressmen-raised-demand-to-end-unemployment-saharanpur-news-mrt5006971182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने बेरोजगारी खत्म करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने बेरोजगारी खत्म करने की उठाई मांग
विज्ञापन
टार्च जलाकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टॉर्च और मोमबत्तियां जलाकर बेरोजगारी खत्म करने की मांग उठाई और भाजपा सरकारों पर गलत नीतियां अपनाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया।
पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार बुधवार की रात में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विभिन्न जगहों और अपने घरों पर टॉर्च और मोमबत्तियां जलाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में बेरोजगारी का आलम यह है कि हालात पिछले 45 वर्षों में सबसे बदतर हैं। एक ओर सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में बड़े संख्या में लोग अपना रोजगार खो चुके हैं, दूसरी ओर दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वायदा करने वाली मोदी सरकार युवाओं को नौकरी देने में विफल साबित हुई है। रोजगार देने के नाम पर सिर्फ आवेदन करवाकर करोड़ों रुपये इकठ्ठा किया।
एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी और अशोक सैनी ने कहा कि युवा और जनता भाजपा सरकारों सच्चाई को अच्छी तरह जान चुकी है। आगामी चुनाव में युवा ही भाजपा को सत्ता बेदखल करने की तैयारी कर चुके हैं। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी और महानगर अध्यक्ष अर्चित जैन ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जो बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार से सवाल पूछ रहा है। इस दौरान गौरव वर्मा, मनीष त्यागी, गुलफाम अंसारी, सरदार हनी सिंह, मामा नफीस, आमिर अंसारी, नितिन शर्मा, जुबेर, राजीव बत्रा, रजत भारद्वाज शामिल रहे।