फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congressmen protest against central government

कांग्रेसियों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 30 Jun 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against central government
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : SAHARANPUR
कांग्रेसियों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों के दामों को लेकर कांग्रेसियों ने आक्रोश जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

सोमवार को जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया, उमा भूषण व मजाहिर राणा के नेतृत्व में कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार एवं तेल कंपनियां मिलीभगत कर पेट्रोलियम पदार्थों के दाम लगातार बढ़ा रही हैं। जनता के साथ धोखा किया जा रहा है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में भारी गिरावट आई है। सरकार जनविरोधी नीतियां अपना रही है। पड़ोसी देश पाकिस्तान और नेपाल भारत के मुकाबले आधे दामों तेल बेच रहे हैं। इसके बाद भी वहां की सरकार मुनाफा कमा रही हैं, लेकिन भारत में सरकार जनता का उत्पीड़न करने में लगी है। उन्होंने मांग की कि सरकार को बढ़े दाम वापस लेने चाहिए और जनता के हित की नीतियों पर अमल करें। ऐसा न होने तक कांग्रेस विरोध करती रहेगी। इसमें प्रवीण चौधरी, अशोक जैन, अमरदीप जैन, अक्षय कुमार, गणेश दत्त शर्मा, गौरव वर्मा, अशोक शारदा, धर्मपाल जोशी, जब्बार अहमद, गुलफाम अंसारी, सतपाल बर्मन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed