फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress will run 'BJP Quit Gaddi' campaign from today

आज से कांग्रेस चलाएगी ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ अभियान

Sun, 08 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congress will run 'BJP Quit Gaddi' campaign from today
आज से कांग्रेस चलाएगी ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ अभियान
विज्ञापन

सहारनपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। एक तरफ रालोद न्याय यात्रा निकाल रही है तो अब कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान शुरू किया है, जिसका आगाज 09 अगस्त (आज) से शहर के घंटाघर पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थल से होगा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद का कहना है कि 9 अगस्त 1942 से अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। यह अभियान पूरे प्रदेश में होगा। हर जिले में तीन दिन पदयात्रा निकाली जाएगी, लेकिन सहारनपुर जिले में यह चार दिन चलेगी। पद यात्राओं के लिए मंडल प्रभारी महासचिव डॉक्टर संजीव शर्मा व जनपद प्रभारी सचिव गौरव भाटी एवं जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजन समितियों का गठन किया है। अभियान का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली और महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा सोमवार सुबह घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके करेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि सोमवार को ही देवबंद, गंगोह, रामपुर विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा होगी। 10 अगस्त को बेहट, 11 को नकुड़, 12 को सहारनपुर देहात व सहारनपुर नगर क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली जाएंगी। इन पदयात्राओं के माध्यम से भाजपा शासन में महिलाओं के विरुद्ध होते अपराध, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार, पेगासस जासूसी कांड, सरकारों की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जनता को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed