फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   congress.

कांग्रेस देगी जातीय समीकरण को धार, होंगी कमेटियां तैयार

Mon, 17 Feb 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
congress.
कांग्रेस देगी जातीय समीकरण को धार, कमेटियां होंगी तैयार
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी संगठन को मजबूत बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत जातीय समीकरण का तालमेल बैठाकर जिला, महानगर समेत तमाम कमेटियां बनाई जाएंगी। इसके लिए पार्टी हाईकमान ने कार्यकर्ताओं के बायोडाटा मांगे हैं। साथ ही बूथ स्तर पर प्रत्येक वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिए अभियान चलाने की भी रणनीति तैयार की गई है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में जिलाध्यक्ष पद पर चौधरी मुजफ्फर अली और महानगर अध्यक्ष पद वरुण शर्मा की ताजपोशी की है। इसके बाद अब पार्टी ने जिला, महानगर, 11 विकासखंडों, नौ नगर और महानगर एवं जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के करीब 2700 बूथों पर कार्यकारिणी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन कार्यकारिणी का गठन सभी वर्गों के सामान्य, ओबीसी और एससी कार्यकर्ताओं का तालमेल बैठाकर ही किया जाएगा। इसके पीछे पार्टी का मकसद है कि प्रत्येक वर्ग के लोगों को जोड़ा जाए। इसके लिए प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी सहारनपुर आकर संगठन को मजबूत बनाने की कवायद में जुटेंगे। समितियों के गठन के लिए कार्यकर्ताओं के बायोडाटा पार्टी हाईकमान ने मांगे हैं। इस बार कांग्रेस पुराने और युवा कार्यकर्ताओं को तरजीह देगी। विधानसभा चुनाव 2022 को फोकस करते हुए कार्यकारिणी का गठन होगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार की सहमति के बाद ही पदाधिकारियों की घोषणा होगी।
विज्ञापन

ये हैं विकासखंड और नौ नगर
कांग्रेस हाईकमान जिले व महानगर के अलावा विकासखंड बलियाखेड़ी, पुवांरका, मुजफ्फराबाद, सढ़ौली कदीम, सरसावा, नकुड़, गंगोह, नानौता, रामपुर मनिहारान, देवबंद, नागल स्तर पर कार्यकारिणी बनाएगी। इसके अलावा संगठन के हिसाब से जनपद के नौ नगर रामपुर मनिहारान, नानौता, नकुड़, गंगोह, सरसावा, बेहट, देवबंद, चिलकाना, देवबंद स्तर पर नए अध्यक्षों और पदाधिकारियों की ताजपोशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं सहित सभी को जोड़ेंगे
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली और जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि जिला एवं महानगर के अलावा सभी 11 विकासखंडों, नौ नगरों और बूथ स्तर पर जातीय समीकरण के आधार पर ही कमेटी बनाई जाएगी। हिंदू-मुस्लिम और युवाओं सहित सभी वर्गों को कमेटियों में शामिल किया जाएगा। इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed