फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress Pratigya Yatra has start in Saharanpur district and Seven policies have been made for the public

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा सहारनपुर से शुरू: जनता के बीच रखी जाएंगी ये नीतियां, पढ़िए क्या बोले दिग्गज नेता

Sat, 23 Oct 2021 11:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Oct 2021 11:19 PM IST
सार

सहारनपुर के बेहट से शनिवार को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा शुरू हुई। इस दौरान यात्रा को रवाना करने से पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जो प्रतिज्ञा ली है, उसको ताकत देना हम सबकी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Congress Pratigya Yatra has start in Saharanpur district and Seven policies have been made for the public
आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ अन्य कांग्रेस नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को बेहट से आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। सात संकल्पों के साथ इस यात्रा में कांग्रेस की नीतियां जनता के बीच रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिज्ञा यात्रा प्रदेश में परिवर्तन यात्रा बनेगी।

विज्ञापन


सहारनपुर में शनिवार को शाकंभरी गेट पर आयोजित कार्यक्रम में यात्रा को रवाना करने से पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जो प्रतिज्ञा ली है, उसको ताकत देना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस यात्रा को आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी और हजरत रायेपुरी की पावन धरती से शुरू किया जा रहा है। कुशासन के खिलाफ यह प्रतिज्ञा यात्रा प्रदेश में परिवर्तन की यात्रा बनेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा भाजपा नफरत फैलाने की राजनीति करती है, जबकि हमारे शास्त्रों में लिखा है कि पूरी दुनिया एक परिवार है और इस्लाम भी यही कहता है कि पूरी कायनात अल्लाह का कुनबा है। उन्होंने कहा कि इमरान मसूद और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी इसी कुनबे के हिस्सा हैं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जफर अली नकवी, राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद, राष्ट्रीय प्रवक्ता नईम अख्तर, क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, देहात विस क्षेत्र विधायक मसूद अख्तर, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, धीरज गुर्जर, शायन मसूद, अबरार मिर्जा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में शुरू हो चुका है परिवर्तन : नईम  
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता नईम अख्तर ने कहा कि यूपी में परिवर्तन शुरू हो चुका है। प्रियंका गांधी ने प्रदेश में विभिन्न मुद्दों पर जनता के बीच जाकर सरकार को चुनौती दी है। सरकार को उनकी बातें माननी भी पड़ीं।

यह भी पढ़ें: मेरठ: असदुद्दीन ओवैसी ने 100 करोड़ डोज पर उठाए सवाल, अखिलेश, शाहिद मंजूर और मोदी-योगी सरकार पर किए वार

सरकार में किसान, नौजवान सहित सभी परेशान : नकवी  
पूर्व केंद्रीय मंत्री जफर अली नकवी ने कहा कि भाजपा के शासन में किसान, नौजवान सभी परेशान हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने संकल्प लिया है और सात प्रतिज्ञाओं के साथ यात्रा शुरू की है। 

कांग्रेस ही कर सकती है भाजपा का मुकाबला: इमरान मसूद 
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने कहा कि कुशासन की समाप्ति और सुशासन की स्थापना के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा यात्रा शुरू की हैं। भाजपा के शासन में गरीब, मजदूर, किसान सभी के अधिकार छीने जा रहे हैं, जो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने दिए थे। कांग्रेस इन अधिकारों की रक्षा करना अपना नैतिक दायित्व समझती है। इसीलिए प्रदेश में प्रतिज्ञा यात्रा शुरू की गई है। कश्मीर से कन्या कुमारी तक भाजपा का मुकाबला कांग्रेस ही कर सकती है।

ये हैं कांग्रेस की सात प्रतिज्ञा 
- टिकटों में महिलाओं को 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी 
- छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी 
- किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा 
- 2500 रुपये गेहूं व धान और 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य 
- बिजली का बिल आधा और कोरोना काल का बकाया माफ होगा 
- कोरोना के कारण आर्थिक मार झेल रहे परिवार को 25 हजार रुपये सहायता 
- 20 लाख लोगों को सरकारी रोजगार

यह भी पढ़ें: वर्दी पर दाग: इंस्पेक्टर पति और हेड कांस्टेबल पत्नी के बीच बढ़ा विवाद, दोनों की आय से अधिक संपत्ति के खुल रहे बड़े राज, तस्वीरें

मजहबी एकता का संदेश देते नजर आए कांग्रेस नेता
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करने पहुंचे नेताओं ने बेहद सधे अंदाज में अपनी बात कही, साथ ही मजहबी एकता का भी संदेश देते नजर आए। आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी का बार-बार नाम लिया तो, पिरान कलियर और हजरत रायेपुरी का भी जिक्र किया गया।

शनिवार को बेहट से कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा शुरू हुई। यात्रा शुरू करने से पहले हुई प्रेसवार्ता में भी कांग्रेस नेताओं के निशाने पर भाजपा रही, लेकिन हिंदू और मुस्लिम दोनों को साधने का प्रयास ज्यादा रहा। इसके साथ गंगा-जमुनी तहजीब की याद दिलाते हुए कहा गया कि जिस प्रदेश में मोहब्बत और सद्भावना के गीत गाए जाते थे, आज वह प्रदेश नफरत की आग में झोंक दिया गया है। हिंदू और मुस्लिम को एकजुट कर भाजपा के खिलाफ सत्ता की लड़ाई लड़ने का इशारा करके गए कांग्रेस नेताओं ने सधी भाषा इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात

प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता नईम अख्तर ने विस चुनाव में गठबंधन के सवाल के जवाब में कहा कि अभी तक गठबंधन पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जफर अली नकवी ने कहा कि यात्रा बेहट से प्रारंभ होकर मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, आगरा तक जाएगी। प्रतिज्ञा में जो वादे किए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed