फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Asaduddin Owaisi has targeted Akhilesh, Shahid Manzoor and Modi-Yogi and also raised questions on 100 crore doses

मेरठ: असदुद्दीन ओवैसी ने 100 करोड़ डोज पर उठाए सवाल, अखिलेश, शाहिद मंजूर और मोदी-योगी सरकार पर किए वार

Sat, 23 Oct 2021 09:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Oct 2021 09:03 PM IST
सार

असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को मेरठ में एक जनसभा के दौरान भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान ओवैसी ने 100 करोड़ डोज पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
Meerut News: Asaduddin Owaisi has targeted Akhilesh, Shahid Manzoor and Modi-Yogi and also raised questions on 100 crore doses
जनसभा को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने किठौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में मुसलमान सपा, बसपा, कांग्रेस की गुलामी नहीं करेगा। मुस्लिम उनकी पार्टी के बैनर तले खुद की सियासी जमीन तैयार कर वोट की ताकत से लीडरशीप तय करेंगे। ओवैसी ने कोरोना वैक्सीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 करोड़ डोज के दावे को झूठा बताया। कहा जब देश में 31 प्रतिशत लोगों को ही वैक्सीन की डोज लगी तो 100 करोड़ संख्या कैसे हो गई।

विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि मुसलमान हमेशा से सपा, बसपा व कांग्रेस को वोट देता आया है। मुस्लिमों के बाप-दादाओं ने हमेशा इन पार्टियों को वोट किया। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अखिलेश यादव पर वार करते हुए कहा कि मुस्लिमों का वोट लेकर भी वह तीन चुनाव हार गए। अब कौन सा गणित है जिससे वह सत्ता में आएंगे। अब चुनाव आया है तो जिंदगी और मौत का सवाल है कहकर वोट मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि जिंदगी मौत का असल सवाल यह है कि यूपी की जेलों में 47 फीसदी संख्या मुस्लिमों की है। पिछले पांच सालों में 37 फीसदी एनकाउंटर मुस्लिमों के ही हुए हैं। सीएए और एनआरसी के विरोध में मेरठ में मारे गए पांच युवकों का जिक्र करते हुए विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। पिछले पांच साल में मारे गए मुस्लिमों के परिवारों से कोई मिलने नहीं पहुंचा, अब चुनाव आते ही ये मिलने जा रहे हैं। ओवैसी ने कहा ओवैसी की पार्टी वोट काटने आई है। सवाल यह है कि 2014 से और 2019 तक के चुनावों में मुस्लिमों ने भाजपा को वोट दिया था क्या। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात

किठौर के आम का जिक्र, शाहिद मंजूर पर पर प्रहार
ओवैसी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में जो विकास होना चाहिए था वह किठौर में नजर नहीं आता। किठौर के आम का जिक्र करते हुए शाहजहांपुर में फल मंडी बनाने का भी वादा किया। 

यह भी पढ़ें: वर्दी पर दाग: इंस्पेक्टर पति और हेड कांस्टेबल पत्नी के बीच बढ़ा विवाद, दोनों की आय से अधिक संपत्ति के खुल रहे बड़े राज, तस्वीरें

बाहुबली अतीक की पत्नी शाइस्ता ने पढ़ा खत

जेल में बंद बाहुबली विधायक अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता ने सभा में खत पढ़ा। ये खत अतीक अहमद द्वारा लिखा गया था। शाइस्ता ने अतीक का दर्द बयां किया। भाजपा सरकार पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। खत पढ़ने के दौरान अतीक की पत्नी बुर्के और नकाब में ही रहीं। उन्होंने सभा के सामने चेहरा नहीं खोला। जो एक चर्चा का विषय रहा। शाइस्ता के साथ बेटा मोहम्मद अली भी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed