{"_id":"686c1b3cacdc431d6b0d5c4a","slug":"congress-is-the-only-alternative-to-bjp-imran-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-153490-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ही भाजपा का एकमात्र विकल्प : इमरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ही भाजपा का एकमात्र विकल्प : इमरान
Tue, 08 Jul 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित सभा को संबोधित करते सांसद इमरान मसूद
सहारनपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय में नवगठित जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंप शपथ दिलाई गई। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा का एक मात्र विकल्प कांग्रेस ही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में सर्व समाज को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस संघर्षरत हैं।
जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने विनय राणा को कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता पद पर गणेश दत्त शर्मा की घोषणा की। गणेश दत्त शर्मा 2003 से 2013 तक महानगर प्रवक्ता और 2014 से जिला प्रवक्ता पद पर हैं। संगठन प्रभारी के रूप में नितिन शर्मा, प्रशासन प्रभारी वरुण शर्मा, फ्रंटल संगठन प्रभारी दुष्यंत राणा को मनोनीत किया गया। जिला संगठन में दस मंत्रियों को जगह दी गई, जबकि जिला सचिव के पद 39 सदस्यों को मनोनीत किया गया। सभी 11 ब्लॉकों के क्षे त्रों में ब्लॉक अध्यक्ष को भी मनोनयन पत्र सौंपे गए। सेठपाल को रामपुर मनिहारान, नानू सिंह कश्यप को देवबंद, नवाब अली को नकुड़, राजकुमार को गंगोह का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
पवन राणा को पुंवारका, मोहम्मद गालिब को सरसावा, नवीद खान को नानौता, अबरार राव को मुजफ्फराबाद, रिजवान को बलियाखेड़ी, अंकित को नागल, हाशिम चौधरी को साढ़ौली कदीम ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने 40 पदाधिकारियों की घोषणा की। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को जिला संगठन संयोजक प्रदीप कंसल, अब्दुल्ला आरिफ, सपना सोम, ओम प्रकाश ने पत्र के साथ पार्टी का ध्वज दिए।
इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, अशोक सैनी, राहत खलील, सत्यम सैनी, जावेद साबरी, नरेंद्र शर्मा, डॉ. रागिब अंजुम, शौकत हुसैन आदि मौजूद रहे।