फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress failed to honour Ambedkar, BJP gave him due respect: UP Deputy CM Brajesh Pathak

UP: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का विपक्ष पर हमला,कहा-आंबेडकर को सम्मान देने में कांग्रेस विफल, भाजपा ने बढ़ाया मान

Tue, 14 Apr 2026 05:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Apr 2026 05:41 PM IST
सार

सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने बाबा साहब आंबेडकर को उनका उचित सम्मान नहीं दिया, जबकि भाजपा ने उनके योगदान को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Congress failed to honour Ambedkar, BJP gave him due respect: UP Deputy CM Brajesh Pathak
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में आयोजित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न देकर उनके योगदान को उचित सम्मान दिया और उनके सपनों को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाए।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PM Modi Saharanpur Visit: अभेद थ्री लेयर सुरक्षा घेरा, NSG-SPG कमांडो रहे तैनात, ड्रोन से आसमान तक हुई निगरानी
विज्ञापन

 

एक्सप्रेसवे से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति
गणेशपुर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास का नया अध्याय है।

इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि सहारनपुर समेत आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी व्यक्त किया। 

आंबेडकर जयंती पर दिया विकास और सम्मान का संदेश
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब की जयंती के दिन इस परियोजना का लोकार्पण अपने आप में उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश के लिए जो संघर्ष किया, उसे आगे बढ़ाने का काम आज की सरकार कर रही है और समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

पाठक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारें वर्षों तक बाबा साहब को भारत रत्न देने का साहस नहीं जुटा सकीं, जबकि भाजपा सरकार ने यह ऐतिहासिक निर्णय लेकर उनके सम्मान को नई ऊंचाई दी।

दलित समाज को साधने का प्रयास
अपने करीब साढ़े तीन मिनट के संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने नौ बार बाबा साहब का उल्लेख किया। राजनीतिक जानकार इसे आगामी चुनावों के मद्देनजर दलित समाज को साधने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं। कार्यक्रम में विकास और सामाजिक न्याय के संदेश को प्रमुखता से उभारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed