फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Conflict over DJ in Lucknow, 13 injured

लखनौती में डीजे बजाने को लेकर संघर्ष, 13 लोग संघर्ष

Wed, 09 Dec 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Conflict over DJ in Lucknow, 13 injured
पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

गंगोह। घुड़चढ़ी पर डीजे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने पर खूनी संघर्ष हो गया, इसमें दोनों तरफ से पथराव किया और धारदार हथियार व लाठी डंडे भी चले। इसमें 13 लोग घायल हो गए। मामला दो वर्ग से जुड़ा होने के कारण पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को पुलिस ने सीएससी में भर्ती कराया, जहां से कुछ को हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया। इस मामले में दोनों पक्षों के 18 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

संघर्ष मंगलवार की रात में गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती में हुआ। इस गांव के अनिल कश्यप के यहां लड़के के मढ़ा कार्यक्रम में डीजे बजाया जा रहा था। पड़ोस में रहने वाले दूसरे वर्ग ने लोगों ने देर रात डीजे बजाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से पथराव होने लगा। आरोप है दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों एवं धारदार हथियारों से भी हमला किया, इसमें समीर, अशरफ, फारूख, समीन, माफी, आसिफ, वीरेंद्र, बबली, कंटू, मनीष, बल्लू, सुनील, सोनी आदि घायल हो गए। मामला दो वर्ग से जुड़ा होने के कारण पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। तनाव के हालात के चलते गांव में पुलिस बल तैनात किया। इस मामले में पक्ष की ओर से 11 लोगों को नामजद कर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष के जिलेदार ने सात लोगों को नामजद कर कोविड-19 का उल्लंघन करने का आरोप लगाकर सात लोगों को नामजद किया। उधर, कोतवाली प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा ने कहा एक पक्ष की तहरीर आई है, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर अभी नहीं आई है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed