फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Condition of tractor rider injured by bullet is critical, two sent to jail

गोली से घायल ट्रैक्टर सवार की हालत गंभीर, दो को भेजा जेल

Wed, 10 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Condition of tractor rider injured by bullet is critical, two sent to jail
गोली से घायल ट्रैक्टर सवार की हालत गंभीर, दो को भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नागल। गांव उमाही मोड़ पर हुए संघर्ष में घायल ट्रैक्टर सवार युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गांव उमाही निवासी सलमान और गागलहेड़ी के युवकों के बीच मंगलवार शाम उमाही मोड़ पर संघर्ष हो गया था। तमंचे से फायर भी किए गए थे। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार संघर्ष के दौरान गोली लगने से वहां से गुजर रहा गांव जोला डिडोली निवासी ट्रैक्टर सवार 40 वर्षीय मुनेश कुमार घायल हो गया था। गंभीर हालत होने के चलते उसे देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गागलहेड़ी निवासी आदिल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए गांव उमाही निवासी दो सगे भाइयों नावेद व सलमान को चूड़ियाला रोड से बुधवार सुबह करीब छह बजे गिरफ्तार कर लिया। सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों को 307 व 3/25 धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि अभी मामले में जांच चल रही है। यदि अन्य नाम सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed