फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Condition of roadways AC buses will improve, 5.10 lakhs received in first installment

Saharanpur News: रोडवेज एसी बसों की सुधरेगी दशा, पहली किस्त में मिले 5.10 लाख

Sun, 23 Apr 2023 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Condition of roadways AC buses will improve, 5.10 lakhs received in first installment
सहारनपुर की एसी बस
-बसों की मेंटीनेंस, डेंटिंग-पेंटिंग सहित अन्य कमियों को किया जाएगा ठीक
विज्ञापन


-एसी बसों की मेंटीनेंस पर पहली बार जारी हुआ बजट, 47 बसें हैं संचालित

फोटो समाचार -

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। गर्मी चरम पर है। गर्मियों में नागरिक रोडवेज की एसी बसों से सफर करना पसंद करते हैं। इन बसों में सुधार करने के लिए शासन से परिवहन निगम को पहली किस्त के रूप में 5.10 लाख रुपये का बजट मिला है। इस धनराशि से बसों की मेंटीनेंस, डेंटिंग-पेंटिंग सहित अन्य कमी को ठीक किया जाएगा।
सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह डिपो हैं, जिनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, छुटमलपुर, खतौली, शामली और गंगोह हैं। इनमें 573 बसों का बेड़ा है। 432 निगम की हैं, जिनमें 47 एसी बसें भी शामिल हैं। इनके अलावा 141 अनुबंधित बसें संचालित हैं। गर्मियों के सीजन में एसी बसों की मांग अधिक बढ़ जाती है और नागरिक साधारण के मुकाबले एसी बसों में सफर करना ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक मानते हैं।
विज्ञापन


सहारनपुर में 33 और मुजफ्फरनगर में 14 बसें एसी की हैं। इनमें से अधिकांश बसों की हालत खराब है। इनमें मरम्मत के लिए परिवहन निगम मुख्यालय से सहारनपुर परिक्षेत्र को 5.10 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। इस धनराशि से सभी एसी बसों की मरम्मत के अलावा सीटें, स्टेयरिंग, डेंटिंग-पेंटिंग, सफाई आदि काम किए जाएंगे। कार्यशाला में काफी सामान की खरीदारी कर ली गई है। जल्द ही एसी बसें नई जैसी नजर आएंगी और यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। यहीं नहीं जब पहली किस्त का बजट खत्म हो जाएगा। उसके बाद दूसरी किस्त भी आएंगी, लेकिन इसमें कितने रुपये मिलेंगे। यह अभी साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

--वर्जन

परिवहन निगम मुख्यालय से एसी बसों की मेंटीनेंस के लिए पहली किस्त के रूप में 5.10 लाख रुपये प्राप्त हो गए हैं। बसों की मेंटीनेंस का काम शुरू हो गया है। कार्यशाला में काफी सामान की खरीदारी करा ली गई है, बाकि सामान भी मंगा दिया जाएगा। पहली बार एसी बसों के लिए मुख्यालय से बजट जारी हुआ है।

- गौरव पांडेय, सेवा प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed