फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Complete the voter revision campaign honestly.

Saharanpur News: मतदाता पुनरीक्षण अभियान को ईमानदारी के साथ करें पूरा

Sat, 04 Oct 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Complete the voter revision campaign honestly.
सहारनपुर। पंचायत मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान जारी है। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में सभी तहसीलदार, बीएलओ औक एडीओ पंचायत मौजूद रहे। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को ईमानदारी के साथ करें पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सलिल पटेल ने बैठक में निर्देश दिए कि घर-घर जाकर गणना और सत्यापन की कार्रवाई पूरी ईमानदारी से की जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गणना पत्रक भरे जाने के बाद उन्हें अपलोड करें। उन्होंने अपलोड न हुए पत्रकों का कारण भी जाना। साथ ही डुप्लीकेशन मतदाता सूची के सत्यापन कार्य को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी कार्यों के लिए एक निश्चित समय सीमा तय की गई है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में लगे सभी अधिकारी और कर्मी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाए। त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें लापरवाही बरतने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed