{"_id":"67e44dec862df1d6c10f7437","slug":"complete-smart-city-projects-in-four-days-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-145694-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चार दिन में पूरी करें स्मार्ट सिटी से जुड़ीं परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चार दिन में पूरी करें स्मार्ट सिटी से जुड़ीं परियोजनाएं
Thu, 27 Mar 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त संजय चौहान ने स्मार्ट सिटी की अधूरी परियोजनाओं को चार दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए। एक महीने के भीतर परियोजनाओं का रेवेन्यू मॉडल विकसित करने के भी निर्देश दिए। वह स्मार्ट सिटी योजना से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ले रहे थे।
उन्होंने स्मार्ट सिटी की अधूरी 12 परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सभी 12 परियोजनाओं से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को 31 मार्च तक कार्य पूरा करने के संबंध में पत्र जारी करने के निर्देश अधिकारियों काे दिए। अंबाला रोड पर बन रहे हैबिटेट सेंटर को लेकर हाईकोर्ट में लंबित वाद के संबंध में उन्होंने कहा कि संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा प्रभावी पैरवी नहीं की जा रही है।
उन्होंने कंपनी सचिव को एसएससीएल की ओर से आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्मार्ट रोड, शौचालय निर्माण, महाड़ी परिसर स्थित तालाब, ई-ऑफिस, पिंजौरा-कब्रिस्तान के बीच रोड का निर्माण, स्मार्ट गैराज वर्कशॉप, रिटेनिंग वॉल आदि के संबंध में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
कंपनी बाग के सुंदरीकरण के कार्य एसडीए को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। छात्रावास के निर्माण को भी समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्मार्ट रोड के कार्य पूरा न होने पर उन्होंने कहा कि कहीं मैटीरियल पड़ा है, कहीं केबल के बंडल पड़े हैं और कहीं टाइल धंसी हुई है।
उन्होंने कनवेंशन हॉल और हैबिटेट सेंटर का एक महीने के भीतर रेवेन्यू मॉडल विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह, जीएम दिनेश सिंघल, डीजीएम वित्त मोहित व कंपनी सचिव शंकर तायल आदि रहे।