फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Complete Panchayat elections in time: Mandalayukta

समय से पूरी करें पंचायत चुनाव की तैयारी: मंडलायुक्त

Tue, 23 Feb 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Complete Panchayat elections in time: Mandalayukta
समय से पूरी करें पंचायत चुनाव की तैयारी : मंडलायुक्त
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों को चिन्हित करें और उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करें। मतदान स्थलों का एक बार स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक कार्यों को समय से पूरा कराएं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप की व्यवस्था की जाए।

मंडलायुक्त की ओर से मंगलवार को इस बाबत निर्देश जारी किए गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधिक चरित्र वाले पंचायत के चुनाव के संभावित उम्मीदवारों पर विशेष निगरानी रखी जाए। पुलिस कर्मी शांति समिति की बैठक कर आपसी सद्भाव बनाए रखने पर जोर दें। उन्होंने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए यदि कर्मियों की कमी है तो दूसरे जनपदों से ऐसे कर्मचारियों की सूची समय से प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने जनपदों में संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदनशील प्लस एवं सामान्य मतदान केन्द्र/स्थल की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed