Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Common people got anti-corona vaccine enthusiastically

आम लोगों ने उत्साह से लगवाया टीका

Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Common people got anti-corona vaccine enthusiastically
जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीकर लगवाते सीनियर सिटीजन - फोटो : SAHARANPUR
आम लोगों ने उत्साह से लगवाया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

सहारनपुर/सरसावा। कोरोना रोधी टीकाकरण के अभियान के तहत सोमवार से तीसरे चरण में आम लोगों को टीका लगना शुरू हो गया। तीन केंद्रों पर कुल 300 लोगों के सापेक्ष 228 लोग टीका लगवाने पहुंचे। आम लोगों में टीका लगवाने के लिए उत्साह दिखाई दिया, वहीं टीका लगने के बाद संतोष का भाव चेहरे पर दिखा।
एसबीडी जिला अस्पताल परिसर स्थित एमआरआई बिल्डिंग में एक बूथ बनाया गया था। सुबह दस बजे शुरू हुआ टीकाकरण शाम पांच बजे तक चला। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। यहां कुल 98 लोग टीका लगवाने पहुंचे। खानआलमपुरा निवासी ओमप्रकाश और उनकी पत्नी भरतो ने भी टीका लगवाया। यहीं पर आवास विकास निवासी सुरेशपाल सिंह पंवार ने भी टीका लगवाया और टीके के बाद तबीयत को ठीक बताया। राजकीय मेडिकल कॉलेज सरसावा में पंजीकृत सभी 100 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें सभी वरिष्ठ नागरिक रहे। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश ने स्थिति का जायजा लिया। उधर, दिल्ली रोड स्थित वीब्रॉस अस्पताल में 250 रुपये देकर 30 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

पोर्टल बंद होने से रुका टीकाकरण
वीब्रॉस अस्पताल के संचालक असित सैन ने बताया कि शाम करीब चार बजे पोर्टल बंद हो गया था, जिसकी वजह से उसके बाद टीकाकरण नहीं हो सका। टीका लगाने में कोरोना से बचाव की पूरी सावधानी बरती गई।

जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीकर लगवाने पहुंचे सीनियर सिटीजन

जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीकर लगवाने पहुंचे सीनियर सिटीजन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed