{"_id":"628e7467a5a1a668956cffb6","slug":"collectorate-bar-association-honored-the-justice-of-patna-high-court-saharanpur-news-mrt5901528147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने किया पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने किया पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति का सम्मान
विज्ञापन
डीए परिसर में पटना हाईकोर्ट के जज सुनिल कुमार पंवार को सम्मानित करते कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के ?
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति और जनपद के निवासी सुनील कुमार पंवार का अभिनंदन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह और महासचिव रणवीर सिंह राठौर ने उन्हें स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुनील कुमार पंवार ने युवाओं को उच्च शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के युवा अपनी मेहनत के दम पर आज ऊंचा मुकाम हासिल कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को उच्च शिक्षित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र और नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी रहे। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान हुकुम सिंह वर्मा, ठाकुर राज सिंह, कृपाल सिंह, हरपाल सिंह चौहान, सौराज सिंह, अम्बरीश अग्रवाल, जगमोहन शर्मा, विनोद शर्मा, देशराज सिंह, जसवीर सिंह, दुष्यंत त्यागी, रणधीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, अरविन्द कुमार सैनी, अनुज पंवार, श्रवण कुमार सैनी, असमित कौर, प्रतिभा चौहान, राजेश कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।
------------
लगाया फंड के दुरुपयोग का आरोप
सहारनपुर। अधिवक्ता एकता मंच की कलक्ट्रेट बार संघ परिसर में आयोजित बैठक में दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने बार संघ के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष ने बाइलाज के विरुद्ध आम सभा की बैठक बुलाए बिना ही व्यक्तिगत सम्मान समारोह में धनराशि खर्च की है। उन्होंने कहा कि इस बारे में बार कौंसिल को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान सर्वेश कुमार, महेशचंद गुप्ता, अमित कुमार, महताब सिंह, ब्रह्म सिंह सैनी, पंकज कुमार, आशीष चौधरी, सुुुुभाषचंद, प्रवेश कुमार, संदीप नन्दी आदि मौजूद रहे।