{"_id":"5a3027044f1c1bc9678c1711","slug":"cold-wave-hits-5-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ठंड बढ़ी पांच डिग्री पारा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ठंड बढ़ी पांच डिग्री पारा गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद सड़क पर पसरी बदहाली।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में बारिश के बाद दिनभर धूप न निकलने की वजह से लोग ठंडक बढ़ गई है। तापमान भी पांच से छह डिग्री नीचे आ गया। माना जा रहा है कि दो से चार दिन में सर्दी अपना असर दिखाएगी। उधर, फसलों के लिए यह बारिश अमृत के समान मानी जा रही है।
दो दिन से आसमान में बदल छाए हुए थे। सोमवार की शाम हल्की बारिश शुरू हो गई, जो रात भर रुक रुककर होती रही। मंगलवार को बारिश तो नहीं हुई, लेकिन दिनभर बादल छाए रहे, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। उधर, बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव भी देखने को मिला।
सबसे अधिक जलभराव महापौर के शपथ ग्रहण समारोह मैदान पर था, जिससे निपटने के लिए निगम कर्मचारियों ने सूखी मिट्टी मंगवाकर बिछाई। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो बारिश के बाद मंगलवार को अधिकतम 18 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस हो गया। तापमान गिरने से लोग दिन भर गर्म कपड़ों में नजर आए।
विज्ञापन
उधर, बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। इस मौसम की बारिश गेहूं, सरसों, गन्ना और सब्जियों की फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है। कृषि उप निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि बारिश से फसलों में जान आएगी।