फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cold increased due to fog and cold wave, mercury 5.5 degree Celsius

Saharanpur News: कोहरे और शीत लहर से ठंड बढ़ी, पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस

Thu, 22 Dec 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cold increased due to fog and cold wave, mercury 5.5 degree Celsius
कोहरे का नजारा:- गुलमर्ग बना सहारनपुर।बृहस्पतिवार सुबह सहारनपुर में घना कोहरा छाए रहने से कश्मी? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सुबह के समय घना कोहरा रहने से जन जीवन प्रभावित रहा। कोहरे के साथ शीत लहर चलने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जनपद में बुधवार की रात से ही कोहरा छा गया था। रात भर घने कोहरे के कारण जन जीवन प्रभावित रहा। हाईवे पर भारी वाहन साइड में खड़े नजर आए। फॉग लाइट लगे इक्का-दुक्का ही वाहन चलते नजर आए। बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे के कारण देहात में करीब 50 मीटर विजिबिलिटी रही, जबकि शहर में यह 100 से 200 मीटर तक थी, लेकिन कोहरा सुबह दस बजे तक छटना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक आसमान पूरी तरह साफ और खिली धूप रही। दिन में अच्छी धूप के कारण बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में .4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में बुधवार की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। सर्द हवा चलने के कारण दिन में धूप निकलने पर भी ठंडक बनी रही। शुक्रवार को भी कोहरा आने का अनुमान है।
विज्ञापन

हवा की सेहत सुधरी
बुधवार को जनपद में एक्यूआई 300 था, लेकिन रात में और बृहस्पतिवार की सुबह हवा चलने के कारण प्रदूषण हवा के साथ बह गया। नतीजा एक्यूआई 150 दर्ज किया गया। एक्यूआई में गिरावट दिल और सांस के मरीजों के साथ ही गर्भवतियों, बच्चों और स्वस्थ लोगों के लिए भी अच्छा संकेत है।

सहारनपुर में देर रात आया घना कोहरे में जाते वाहन चालक

सहारनपुर में देर रात आया घना कोहरे में जाते वाहन चालक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed