फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CMD and MD of a company that defrauded crores of rupees arrested

Saharanpur News: करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी के सीएमडी और एमडी गिरफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
CMD and MD of a company that defrauded crores of rupees arrested
पुलिस गिरफ्त में जय एग्रो बायो साइंस कंपनी के सीएमडी&nb - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जैविक खाद प्लांट लगाने और रकम पर दोगुना मुनाफा कमाने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले जय एग्रो बायो साइंस कंपनी के सीएमडी व एमडी को गिरफ्तार कर लिया है। करीब दो साल से ठगी करने का खेल चल रहा था। आरोपियों के पास से एक लाख रुपये नकदी, चार मोबाइल और कूटरचित दस्तावेज बरामद हैं। ठगी में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मंगलवार को पुलिस लाइन में पत्रकारवार्ता के दौरान एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि देवबंद के गांव शिवपुर निवासी गुरजीत सिंह ने 10 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं, जो सभी ठगी से संबंधित हैं। नानौता पुलिस ने जय एग्रो बायो साइंस के सीएमडी संजीव कुमार निवासी बाबू माजरा, सुशील कुमार निवासी बिलासपुर को ठसका रोड से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वह जैविक खाद प्लांट लगाने के नाम पर किसानों से मोटी रकम वसूलते थे। यह दोनों रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह को भी जैविक खाद के नाम पर ठगी का शिकार बना चुके हैं, जिनसे 15 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इनके अलावा भी काफी लोगों से ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed