फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM Yogi will come to Saharanpur today

आज सहारनपुर आएंगे सीएम योगी 

Mon, 21 May 2018 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर Updated Mon, 21 May 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will come to Saharanpur today
सीएम की सभा की तैयारियों का जायजा लेते मंत्री ओर सांसद। - फोटो : अमर उजाला
 सहारनपुर में कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर अंबहेटा में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा के जरिए मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने रिहर्सल भी किया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात होने के साथ सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी।
विज्ञापन


अंबेहटा में होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर सोमवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा सरकार के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने सभास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन


बताया गया कि मंच से 100 मीटर की दूरी पर हैलीपैड बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना लोकसभा उपचुनाव से पार्टी प्रत्याशी मृगांका के पक्ष में वोट मांगने आ रहे हैं। वह दोपहर 12 बजे हैलीकाप्टर से अंबेहटा पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के लिए रहेगी 15 हजार कुर्सी
रैली स्थल पर कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए 15 हजार कुर्सियां डलवाई गई हैं, जो केसरिया रंग की होगी। दस फीट ऊंचा वाटर प्रूफ मंच बनाया गया है। सोमवार को कृषि एवं प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, खतौली विधायक विक्रम सिंह, गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप सहित तमाम बड़े नेताओं ने सभास्थल का दौरा कर व्यवस्था देखी।  
  
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साहित है लोग        
अंबेहटा के इतिहास में यह पहला मौका है, जब कोई मुख्यमंत्री कस्बे  में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर लोग उत्साहित हैं। मुस्लिम समाज के लोगों में भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

      
यह रहेगा पुलिस बल 
मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए छह कंपनी पैरा मिल्ट्री फोर्स, दो कंपनी पीएसी, एक एसपी स्तर का अधिकारी, तीन एएसपी, आठ सीओ, 16 प्रभारी निरीक्षक, 50 दरोगा, 200 पुरुष कांस्टेबल सभास्थल पर तैनात किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed