फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM Yogi reached Saharanpur, will address the Sant Samaj, and joined the Bhandara of Battisman in Muzaffarnagar

UP: मुजफ्फरनगर में 35 मिनट रहे CM योगी, नहीं हुई जनसभा, पहले मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का किया था निरीक्षण

Thu, 25 May 2023 03:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 May 2023 03:35 PM IST
सार

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर के तुलसीपुर गांव में बत्तीस मान के भंडारे में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी चादर चढ़ाने की रस्म में भी शामिल हुए। इससे पहले सीएम योगी ने सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
CM Yogi reached Saharanpur, will address the Sant Samaj, and joined the Bhandara of Battisman in Muzaffarnagar
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, बत्तीस मान के पंच केशवानंद जी महाराज, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, एमएलसी वंदना वर्मा, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने हेलीपैड पर सीएम योगी का स्वागत किया।

विज्ञापन


 इसके बाद हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तुलसीपुर गांव के गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे, बत्तीस मान के भंडारे में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चादर चढ़ाने की रस्म में भी शामिल हुए। हालांकि सीएम योगी ने सभा को संबोधित नहीं किया और यहीं से वापस चले गए। सीएम योगी जिले में करीब 35 मिनट तक रहे। बताया गया कि तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी को संत समाज को संबोधित करना था।
विज्ञापन


इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के निर्माणधीन भवन का निरीक्षण किया। यहां सीएम योगी ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक नहीं की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। बताया गया कि मुख्यमंत्री यहां पर 34 मिनट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संघर्ष की कहानी: 1977 में बने अभिनेता, फिर बिजनेस में जमाया कदम, अब 57 की उम्र में पर्दे पर नजर आएंगे बृज सिंह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के निरीक्षण के लिए यूनिवर्सिटी परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचे थे। बताया गया कि योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर के गांव तुलसीपुर स्थित शिव गोरख नाथ मंदिर (नाग पंथ का मठ) में आयोजित होने वाले बत्तीस मान के भंडारे और कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सीएम योगी के पहुंचने से पहले अलर्ट मोड पर अधिकारी, पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें

उधर, सहारनपुर में सीएम योगी के पहुंचने से पहले प्रशासन के अधिकारी अलर्ट मोड पर रहे। डॉग स्क्वाड की टीम ने बारीकी से जांच पड़ताल की। पुवांरका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच पड़ताल की गई है। वहीं, प्रशाशन के अधिकारियों ने हेलीपैड का बारीकी से निरीक्षण किया। उधर, जेसीबी मशीन द्वारा गड्ढों में मिट्टी डालकर समतल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed