फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: डिप्टी सीएम बोले- सपा सरकार में बिजली आती नहीं थी, अब जाती नहीं, पढ़ें ताजा खबरें

Thu, 25 May 2023 06:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 May 2023 06:55 PM IST
खास बातें

Meerut News Live : सीएम योगी आज पश्चिमी यूपी के दो जिलों का दौरा करेंगे। जहां मुजफ्फरनगर में शिव गोरख नाथ मंदिर (नाग पंथ का मठ) में आयोजित होने वाले बत्तीस मान के भंडारे और कार्यक्रम में शामिल होंगे तो वहीं सहारनपुर में मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
Meerut News Live: CM Yogi AditiyaNath visits in Muzaffarnagar, Saharanpur read all updates of west UP
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:54 PM, 25-May-2023
डिप्टी सीएम बोले- सपा सरकार में बिजली आती नहीं थी, अब जाती नहीं

सपा सरकार में सिर्फ वीआईपी जिलों में बिजली आती थी, बाकी जिलों में तब बिजली आती नहीं थी, अब जाती नहीं। यह तंज, प्रदेश में अब मिल रही भरपूर बिजली का तर्क देते हुए डिप्टी सीएम में सपा सरकार पर कसा। बोले, भाजपा की डबल इंजन सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है।

प्रेस वार्ता में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें राजा भरत की जन्मभूमि और महात्मा विदुर की धरती पर आकर प्रसन्नता हुई है। विदुरकुटी और कण्व आश्रम दोनों ही जगहों का कायाकल्प किया जाएगा। जल्द ही वे फिर से बिजनौर आएंगे तो दोनों ही जगहों पर जाएंगे। तब यह देखा जाएगा कि इन दोनों जगहों पर विकास में क्या-क्या हो सकता है और क्या हुआ है, इसकी समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। फिर बोले कि केंद्र सरकार को नौ साल पूरे होने वाले हैं, दस साल होने से पहले ही चुनाव होंगे। साल 2024 के चुनाव में बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट पर साल 2014 और 2019 के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया जाएगा।

सभी नगर निगमों में भाजपा की जीत हुई है। पालिकाओं में भी भाजपा का बेहतर चुनाव रहा। पहले रिश्वत देकर फुंका हुआ ट्रांसफार्मर बदला जाता था, अब ऐसा नहीं है। ग्राम चौपाल में गांव वालों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अधिकारियों को भी ग्राम चौपाल में रहकर समस्याओं को निपटारे के निर्देश दिए गए हैं। महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर एक करोड़ बीस लाख गरीब महिलाएं रोजगार का हिस्सा बनी हैं। कहा कि सरकारी या निजी जमीन पर अगर अवैध कब्जा है तो माफिया से जमीन खाली कराने में देरी नहीं की जाए, यह निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
05:16 PM, 25-May-2023
बिजनौर में चांदपुर बास्टा क्षेत्र के गांव अमरोहा में आपसी विवाद के चलते फायरिंग हुई। बताया गया कि फायरिंग में एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
05:05 PM, 25-May-2023
सहारनपुर में बड़गांव क्षेत्र के नूनाबड़ी गांव में एक घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। हथियार बंद बदमाशों ने रात में सोने के दौरान परिवार को बंधक बनाकर घर की महिलाओं के कुंडल व लगभग 60 हजार रुपये लूट लिए। महिला की हिम्मत से ग्रामीणों ने दो बदमाश पकड़े लेकिन, आरोपी एक को बदमाश फायरिंग कर छुड़ा ले गए। दूसरे बदमाश को ग्रामीणों ने पुलिस को सोंप दिया है। बदमाशों के साथ ग्रामीणों के हुए संघर्ष में गांव के ही शेरखान व इमरान चोटिल हो गए हैं।
03:18 PM, 25-May-2023
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 20 मिनट सहारनपुर स्टेशन पर रुकने के बाद मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुई। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णवी ट्रेन में सवार है। सहारनपुर स्टेशन पर लोगों ने भव्य रूप में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्वागत किया। लोगों ने वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ जमकर सेल्फी ली।
03:07 PM, 25-May-2023
सहारनपुर के नागल क्षेत्र में बुधवार शाम को स्टेट हाईवे पर गांव बसेड़ा के निकट एक अनियंत्रित कार की बाइक से भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार दोनों युवक सहित कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

जानकारी के अनुसार, राहुल आयु करीब 27 वर्ष पुत्र रविंदर निवासी गांव बसेड़ा थाना नागल अपने गांव के ही साथी कन्हैया शर्मा पुत्र अमर शर्मा के साथ बुधवार देर शाम करीब दस बजे नागल से स्टेट हाईवे होते हुए अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के निकट सोफिया इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचा तो एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए उनकी बाइक से टकरा गई। घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कार चालक विक्रांत पुत्र विजेंदर निवासी बेहड़ा संदल सिंह थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर भी घायल हो गया। हादसे में राहुल की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके साथ ही कन्हैया की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो परिवार वालों में कोहराम मच गया और पूरा गांव शोक में डूब गया। बताया जा रहा है कि अपने दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। 
03:01 PM, 25-May-2023
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सहारनपुर पहुंची। जहां पर लोगों ने ट्रेन के चालक का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:32 PM, 25-May-2023
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को बिजनौर पहुंचे हैं। बताया गया कि डिप्टी सीएम पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। वहीं, पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
02:10 PM, 25-May-2023

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के निरीक्षण के लिए यूनिवर्सिटी परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के निर्माणधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों की समीक्षा बैठक नहीं की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। बताया गया कि मुख्यमंत्री यहां पर 34 मिनट रहे। इसके बाद हेलीकॉप्टर द्वारा मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। 

01:16 PM, 25-May-2023
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बिजनौर के गांव हीमपुर प्रथया पहुंचे। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी पहुंचे थे। बताया गया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी एमएलसी अशोक कटारिया के गांव में भंडारे में शामिल होने पहुंचे हैं। इनके अलावा कई अन्य बड़े नेता भी गांव में पहुंचे।
12:20 PM, 25-May-2023
मुजफ्फरनगर के तुलसीपुर गांव में लोगों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही जारी है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे सभी लोग सीएम योगी के आने का इंतजार कर रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed