फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM Yogi reached Saharanpur, distributed ration kit, will conduct aerial inspection of flood affected areas

UP: सीएम योगी ने जाना पीड़ितों का हाल, बांटी राशन किट, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण

Fri, 14 Jul 2023 04:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Jul 2023 04:27 PM IST
सार

Saharanpur News : सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ से प्रभावित हुए पीड़ितों का हाल जाना और उन्हें राशन किट बांटी। इस दौरान सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
CM Yogi reached Saharanpur, distributed ration kit, will conduct aerial inspection of flood affected areas
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए चिलकाना पहुंचे। यहां पर बाढ़ पीड़ितों को राशन किट का वितरण कर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन


चिलकाना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर की पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से पहुंचे हैं। सीएम योगी ने यहां जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP में बाढ: बागपत में यमुना का तटबंध टूटा, बिजनौर में टापू पर फंसे भूखे-प्यासे लोग, हस्तिनापुर में चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि खादर क्षेत्र की चार हजार हेक्टेयर भूमि और 15 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सीएम योगी ने चिलकाना में 135 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत शिविरों में लोगों के स्वास्थ्य, भोजन, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के साथ शासन व प्रशासन की संवेदनाएं हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचार सुनने के लिए आसपास के सैकड़ों लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य साधनों से पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से किसी को भी मंडी समिति परिसर में आने नहीं दिया गया। जिस कारण लोग बाहर धूप में खड़े रहे। मंडी परिसर में लगाया गया माइक सिस्टम भी धीमी आवाज में बज रहा था, जिस कारण बाहर के लोगों को यह पता ही नहीं चला कि मुख्यमंत्री क्या कह गए हैं।

बताया गया कि चिलकाना में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अचानक बना। गुरुवार देर रात तक किसी को जानकारी नहीं थी। जब सुबह नौ बजे जिला प्रशासन का अमला चिलकाना पहुंचा तो जानकारी मिली कि यहां मुख्यमंत्री आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आने से पहले विकासखंड सरसावा के अधिकांश गांवों के सफाई कर्मचारी मंडी समिति परिसर में पहुंचे और सफाई कार्य में लग गए। मंडी परिसर में लगे बिजली के सभी खंभे उखाड़ दिए गए और तारों को हटा दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के बाद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद सीएम योगी गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के द्वारा कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद जाएंगे।

वहीं, सीएम योगी के कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से जेवी जैन डिग्री कॉलेज को पूरी तरह से बंद किया था। इस दौरान पुलिस लाइन में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, एसएसपी विपिन ताडा और अन्य जिला प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बाढ़ जैसे हालात: हस्तिनापुर में गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, तटबंध क्षतिग्रस्त, 50 गांवों पर खतरा, सड़कें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed