{"_id":"5d71559f8ebc3e93d10082f8","slug":"cm-yogi-adityanath-today-in-gangoh-saharanpur-news-mrt441815464","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर में, व्यवस्थाओं को पुख्ता करने में जुटा प्राशासनिक अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर में, व्यवस्थाओं को पुख्ता करने में जुटा प्राशासनिक अमला
Fri, 06 Sep 2019 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार यानी आज सहारनपुर के गंगोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नवीन मंडी स्थल में मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए वाटरप्रूफ मंच और पंडाल तैयार कर दिया गया है। उसकी सजावट की जा रही है। हेलीपैड भी बनकर तैयार हो चुका है। डीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ गंगोह के नवीन मंडी स्थल में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यहां अनेक योजनाओं के लाभार्थियों से भी बात करेंगे। तीन दिन पूर्व मुख्यमंत्री को कार्यक्रम छह सितंबर का तय होते ही पूरा प्रशासनिक अमला उनके कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
बुधवार को प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम और सांसद प्रदीप चौधरी सहित अनेक नेताओं ने सभा स्थल का जायजा लिया था। डीएम और एसएसपी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी सभा स्थल पर ही डेरा डाले हुए है।
गुरूवार को डीएम आलोक कुमार के साथ एडीएम एफ विनोद कुमार, एडीएम ई एसबी सिंह, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, डीएसओ सतीश कुमार मिश्र, बीएसए रामेंद्र सिंह, सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी, डीपीआरओ मनीष कुमार, सीडीओ प्रणय सिंह, सहायक निदेशक सूचना सुधीर कुमार, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सीओ रामशरण सिंह, कोतवाल भगवत सिंह सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी सभा स्थल पर व्यवस्था दुरुस्त करने लगे रहे।
भाजपा के राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, जिलाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिला महामंत्री कीरत चौधरी, महामंत्री अजीत राणा और जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी ने भी सभा स्थल का जायजा लिया।