फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cluster system will be implemented in Morganj

मोरगंज में लागू होगा कलस्टर सिस्टम

Tue, 05 May 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cluster system will be implemented in Morganj
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान इलेक्ट्रोनिक की दुकाने के बाहर जमा भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन के बीच मोरगंज थोक बाजार में भीड़ कम करने के लिए कलस्टर सिस्टम लागू किया गया है। इसके लिए तीन कलस्टर बनाए गए हैं। इन कलस्टरों में शामिल प्रतिष्ठानों को खोलने के लिए अलग अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अरुणदत्त शर्मा ने बताया कि बुधवार से यह सिस्टम लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

कलस्टर एक-- उत्तर में भगत सिंह चौक से दक्षिण में फाउंटेन चौक तक के व्यापारिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। इसके साथ ही बूरा बाजार में गर्ग ट्रेडर्स तक और घेर चेम्बर में मेसर्स राजेंद्र कुमार से लेकर श्याम बिहारी ब्रदर्स तक के प्रतिष्ठान रखे गए हैं। यहां बुधवार, शुक्रवार और रविवार को कारोबार होगा।
विज्ञापन

कलस्टर दो--उत्तर में भगत सिंह चौक से दक्षिण में फाउंटेन चौक तक की पश्चिम दिशा की लेन के प्रतिष्ठान के अलावा बूरा बाजार में उत्तर दिशा की लेन और घेर चैंबर में पूर्व दिशा में मेसर्स मेलाराम चीनी वाले से लेकर पश्चिम में प्रीमियम एजेंसीज तक का क्षेत्र शामिल है। यहां सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलस्टर तीन-- मोरगंज बाजार में स्थित नमक विक्रेता, मसाला और आटा चक्की संचालक शामिल किए गए हैं। यहां मंगलवार को छोड़कर शेष दिनों में व्यापार होगा।

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान खुले बाजारो में उमड़ी भीड़

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान खुले बाजारो में उमड़ी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed