फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clash over children in hotspot, 15 injured including five women

हाट स्पाट गांव में बच्चों को लेकर हुआ संघर्ष

Tue, 12 May 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Clash over children in hotspot, 15 injured including five women
गंगोह सीएचसी में उपद्रव कर रहे लोगों को भगाती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। कोतवाली के हॉट स्पाट गांव बेगीबांस देवा में बच्चों को खेलने से मना करने को लेकर हुई कहासुनी संघर्ष में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें पांच महिलाओं सहित 15 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव में गुलजार पक्ष के कुछ बच्चे प्लाट में खेल रहे थे। इस पर दूसरे पक्ष के अशरफ ने ऐतराज जताया। तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर भिड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को लाठियां फटकार कर दौड़ाया। मारपीट में घायल लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल में भी एक बार फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी होई तो पुलिस को वहां भी लाठियां भांज कर उन्हें खदेड़ना पड़ा। संघर्ष की घटना में एक पक्ष के 49 वर्षीय अफजाल, 26 वर्षीय अब्दुल्लाह, 40 वर्षीय भूरा, 18 वर्षीय जीशान, 16 वर्षीय शाहरुख, 45 वर्षीय गुलजार, 36 वर्षीय अफजल, 50 वर्षीय अशरफ, 17 वर्षीय मुजम्मिल, 16 वर्षीय अब्दुल्लाह, 36 वर्षीय अफजाल, 40 वर्षीय जायदा, 14 वर्षीय सानिया, गुलिस्ता और अमीर बेगम घायल हो गई। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि संघर्ष की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

गंगोह का घायल

गंगोह का घायल- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह का घायल

गंगोह का घायल- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह का घायल

गंगोह का घायल- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह का घायल

गंगोह का घायल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed