फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Civil airport is expected to start operating this month

Saharanpur News: इसी महीने सिविल एयरपोर्ट शुरू होने की उम्मीद

Thu, 19 Sep 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Sep 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Civil airport is expected to start operating this month
सरसावा। नवनिर्मित सिविल एयरपोर्ट के जल्द शुरू होने की उम्मीद जग गई है। माना जा रहा है कि इसी महीने सिविल एयरपोर्ट का उद्घाटन हो सकता है। जिसके बाद सरसावा से विभिन्न नगरों के लिए हवाई सेवा आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, सरसावा में सिविल एयरपोर्ट का निर्माण चल रहा है। सिविल एयरपोर्ट शुरू हो जाने के बाद जहां सरसावा देश के हवाई यातायात के नक्शे में महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा, वहीं सहारनपुर के उद्यमियों तथा आमजन को भी हवाई यातायात का फायदा मिलेगा। इसके अलावा मुजफ्फरनगर तथा हरियाणा राज्य के यमुनानगर, अंबाला, जगाधरी तक के लोगों को एयरपोर्ट की सुविधा का लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र में पर्यटन के साथ-साथ व्यापार की स्थिति और मजबूत होगी। माना जा रहा है कि काफी समय से निर्माणाधीन एयरपोर्ट अब अपने पूर्ण आकार में आ चुका है। इसी माह इसका उद्घाटन होने की संभावना है। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि संभवतः 26 सितंबर को वर्चुअल तरीके से सिविल एनक्लेव का उद्घाटन हो सकता है।
विज्ञापन

-- सन 2020 में आरंभ हुआ था सिविल एनक्लेव का निर्माण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के पहले कार्यकाल में घोषणा की थी कि क्षेत्र को हवाई यातायात की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इसी कड़ी में सिविल एनक्लेव का निर्माण आरंभ हुआ था। हालांकि बीच में निर्माण की गति धीमी रही, लेकिन बीते कुछ समय से सिविल एनक्लेव के निर्माण ने गति पकड़ी तथा अब पूर्ण आकार में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed