{"_id":"5e5569da8ebc3ef4037319e3","slug":"city-will-be-controlled-from-iccc-in-three-months-saharanpur-news-mrt4708399171","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह में आईसीसीसी से कंट्रोल होगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह में आईसीसीसी से कंट्रोल होगा शहर
विज्ञापन
नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम परिसर में बना (आईसीसीसी) इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर अगले तीन माह में चालू होगा। इसके बाद शहर की ट्रैफिक, पथ प्रकाश समेत कई सुविधाएं सेंटर से संचालित होंगी। इतना ही नहीं रोड एक्सीडेंट और अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने में भी यह सेंटर सहयोगी साबित होगा।
मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया आईसीसीसी की बिल्डिंग तैयार हो चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शहर के चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख बाजारों में एक हजार सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इनकी मॉनिटरिंग आईसीसीसी से होगी। ट्रैफिक सिस्टम भी सेंटर से ही कंट्रोल होगा। इसके अलावा यदि कहीं सड़क हादसा होता है, तो आईसीसीसी से तुरंत चिकित्सा विभाग को संदेेश पहुंचा जाएगा। इसके बाद एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचकर अपना काम करेगी। साथ ही चोरी और अपराध से जुड़ी अन्य घटनाओं पर भी तीसरी नजर रहा करेगी। शहर की साफ-सफाई, जाम आदि की स्थिति पर भी नजर रखी जाएगी।
मृत गोवंश के लिए अंत्येष्टि स्थल
मृत गोवंश के सम्मान पूर्वक अंत्येष्टि के लिए गो अंत्येष्टि स्थल सहारनपुर के दिल्ली रोड पर मवी खुर्द के निकट बनाया जाएगा। नगरायुक्त ने बताया कि सहारनपुर प्रदेश का पहला निगम होगा। इसके पास मृत गोवंश के लिए अंत्येष्टि स्थल बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निगम की कान्हा गोशाला में गोबर से उपले और गमले बनाए जा रहे हैं। कुछ संस्थाओं से पंचगव्य व गोबर से अगरबत्ती बनाने की भी बात की जा रही है।
विज्ञापन
शिकायतों का त्वरित निस्तारण
जन समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर निगम ने हेल्प लाइन और टोल फ्री नंबर जारी किए। शिकायत होने के 24 घंटे में निगम की टीम मौके पर पहुंचकर निस्तारण करती है। 15 नवंबर से 24 फरवरी तक सफाई, पानी, सीवर व बिजली संबंधी 3550 शिकायतें दर्ज की गई, इनमें से 3470 शिकायतों का निस्तारण किया।
फीड बैक का लक्ष्य पार किया
ईज ऑफ लिविंग के तहत लोगों से नगर निगम द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर फीड बैक लिया जा रहा है। इसके लिए सहारनपुर को 7862 लोगों से फीड बैक का लक्ष्य मिला। जनता के सहयोग से सहारनपुर ने 10,175 का आंकड़ा छूते हुए 130 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया और अभी भी फीड बैक लेना जारी है।
भूजल स्तर सुधारने को कड़े कदम
नगरायुक्त ने बताया कि भूजल स्तर को ऊंचा उठाने के लिए निगम क्षेत्र के सभी 143 तालाबों की खोदाई कराने का निर्णय लिया है। करीब 20 तालाब खोदे हैं। इसके अलावा वाटर हार्वेस्टिंग के लिए सभी सरकारी स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाए जा रहे हैं।
पुलों का होगा चौड़ीकरण
नगरायुक्त ने बताया कि पांवधोई के चार पुलों का चौड़ीकरण किया जाना है। पुल खुमरान को चौड़ा किया जा चुका है। अब दालमंडी पुल, सब्जीमंडी पुल और जोगियान पुल को चौड़ा किया जाएगा।