फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Circle of collector, For the release of Chandrashekhar

चंद्रशेखर की रिहाई के लिए कलक्ट्रेट घेरी

Fri, 09 Mar 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Fri, 09 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Circle of collector, For the release of Chandrashekhar
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में रासुका में निरुद्ध किए गए सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण को जेल से रिहा करने की मांग को लेकर भीम आर्मी ने एक बार फिर से ताकत दिखाई और कलक्ट्रेट पर भारी तादात में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने शब्बीरपुर के प्रधान शिवकुमार एवं सोनू को भी रिहा कराए जाने की मांग की। लगभग ढाई सौ पुरुष एवं महिला कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में ही गिरफ्तारी दी। जिन्हें मौके पर ही रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े 10 बजे से ही भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का धीरे-धीरे कर कलक्ट्रेट पर पहुंचना शुरू हो गया। सबसे पहले मल्हीपुर की ओर से जिलाध्यक्ष कमल वालिया के नेतृत्व में एक दर्जन कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन धीरे-धीरे संख्या बढ़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता भीम आर्मी सुप्रीमो चंद्रशेखर उर्फ रावण, शब्बीरपुर के प्रधान शिव कुमार एवं सोनू से रासुका हटाए जाने एवं रिहा किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। 11:30  बजने तक कार्यकर्ताओं की संख्या सैकड़ों में पहुंच गई।

दोपहर 12 बजे तक सैकड़ों महिलाएं भी कलक्ट्रेट में हुए प्रदर्शन में शामिल हो चुकीं थीं। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से कलक्ट्रेट गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस, प्रशासन तथा सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वक्ताओं ने कहा कि भीम आर्मी के पदाधिकारियों पर झूठे मुकदमे किए गए और रासुका लगाकर उनका उत्पीड़न किया गया। जबकि शब्बीरपुर के 56 घरों में आग लगाने वालों पर धीमी गति से कार्रवाई की जा रही है। भाजपा का दलितों के साथ दोगलापन किया जा रहा है।

जब तक चंद्रशेखर, शिवकुमार और सोनू को रिहा नहीं किया जाता, तब तक भीम आर्मी का आंदोलन चलता रहेगा। अभी तो यह सांकेतिक गिरफ्तारी का आंदोलन है। शीघ्र ही उन्हें रिहा नहीं कि ेया गया तो पूरे देश में जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा। 

जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने कहा कि भीम आर्मी दलितों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार को फर्जी एनकाउंटर का जवाब देना होगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें दलितों पर जुल्म कर रहीं हैं, उन्हें आवंटित पट्टे छीन लिए हैं।

18 मार्च को इस मामले में सभा कर आगे के आंदोलन का निर्णय लेगी। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में ही गिरफ्तारी दी। पुलिस ने कलक्ट्रेट से लगभग ढाई सौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर मौके से ही सभी को रिहा करा दिया। 

यह रहीं मांगे 

सौंपे गए ज्ञापन में चंद्रशेखर उर्फ रावण, शिव कुमार प्रधान एवं सोनू पर लगाए गए मुकदमे एवं रासुका निरस्त किए जाएं, सभी पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं से मुकदमे वापस लिए जाएं, शब्बीरपुर के पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए, सड़क दूधली में जातीय हिंसा कराने के आरोपी भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा, राहुल लखनपाल, अमित गगनेजा पर कार्रवाई की जाए, शब्बीरपुर में हुई जातीय हिंसा के आरोपियों के मुकदमे फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत कार्रवाई कर सजा दी जाए, कासगंज की हिंसा के दोषियों की गिरफ्तारी कर उन पर कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed