फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Children threw stones at the altercation, firing

 देवबंद में बच्चों की कहासुनी में पथराव, फायरिंग, दो घायल

Tue, 11 Oct 2016 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 11 Oct 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
Children threw stones at the altercation, firing
पथराव - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद के तलहेड़ी बुजुर्ग गांव में बच्चों की कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने एक घर पर पथराव कर दिया। जिसमें एक लड़की समेत दो लोग घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। 
विज्ञापन


तलहेड़ी बुजुर्ग गांव निवासी नफीस अहमद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम उसका बेटा आजम घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वहां पहुंचा पड़ोसी यामीन का बेटा नौशाद अकारण उसके साथ गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि इसी को लेकर देर रात यामीन अपने कई साथियों के साथ लाठी डंडों और हथियारों से लैस होकर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए उसके घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव में उसका बेटा आजम और विकलांग बेटी घायल हो गए।

विज्ञापन

 

जिन्हें बाद में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। नफीस का आरोप यह भी है कि लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायर भी किए, जिसमें उसके परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग आए, जिन्हें देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लाठी-डंडों से हमला, रिपोर्ट दर्ज

देवबंद। दुगचाड़ा गांव निवासी अमरजीत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह अपने साथी बॉबी के साथ नगर की सिताब कालोनी में ऑनलाइन फार्म भरने के लिए गया था। आरोप है कि वहां मिरगपुर गांव निवासी अरुण, राहुल, सचिन और गुरमीत अकारण ही उनसे गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो लाठी डंडों से उन पर हमला बोल दिया। जिसमें दोनों लोग घायल हो गया। पुलिस ने अमरजीत की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, खानकाह चौकी क्षेत्र से पुलिस ने शहजाद को खूनी मसजिद के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से सट्टा पर्ची और 2050 रुपये बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed