{"_id":"3e7d602605f21d1c4e68eebddc1cda69","slug":"child-made-up-to-krishana-radha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण और राधा बनकर इतराए बच्चे, मटकी फोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण और राधा बनकर इतराए बच्चे, मटकी फोड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
शहर की शिक्षण संस्थाओं में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्र्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने कृष्ण का रूप धारण कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। दिल्ली रोड स्थित स्प्रिंग बैल्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अलका कुमार ने किया।
नन्हे मुन्हे बच्चों ने मिलकर राधा कृष्ण की अनोखी झांकियां प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य ने शिक्षक और जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र आशीष, अक्षत, सोनालिका, निशांक, अराध्य, धैर्य, माधव, गीतांशु, आदि ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर शिक्षक ख्याति, स्वाति, जया, प्रीति, रेखा, आरती, सिमरन, डिम्पल, पूजा आदि का सहयोग रहा।
दही हांडी में उम्दा प्रदर्शन
एमजीएम किड्स हैवन स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी महोत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य साधना सिंघल ने किया। बच्चों ने श्री कृष्ण, राधा, गोप, गोपियों की वेशभूषा में प्रदर्शन किया। बच्चों ने श्री कृष्ण के नृत्यों और भजन पर नृत्य प्रस्तुति से सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
आरव, लवी, सामर्थ, साची, स्तुति, वंश, अंश, वंशिका, यश, हर्षित, आराध्य, इशिका, अक्षिता, अध्ययन, अभिमन्यु, आसथा आदि बच्चों ने प्रस्तुतियां दी।
बांसुरी में साइमा, मटकी में राजा ने बाजी मारी
एप्पल ग्रोव स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने आकर्षक झांकियों का उम्दा प्रदर्शन किया। वासुदेव, कृष्ण जन्मोत्सव, कृष्ण-सुदामा, गोवर्धन पर्वत, शेषनाग एवं कृष्ण वन में कृष्ण, कंस वध आदि झांकियों का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने सुंदर मटकी, बांसुरी, मुकुट आदि बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कृष्ण की वेशभूषा में आकाशदीप, वासुदेव की वेशभूषा में अभिषेक, सुदामा की वेशभूषा में हिपांशु, कृष्ण की वेशभूषा में कार्तिक, कंस की वेशभूषा में उत्सव, कृष्ण की वेशभूषा में आदित्य आदि ने प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में यूनाइटेड नेशनस, इंफोरमेशन सेंटर फोर इंडिया एंड भूटान की सदस्या अर्चना, सुजाता, मधु और चंद्रमणी, रमा और कदम सिंह शामिल रही।
बांसुरी प्रतियोगिता में कक्षा एक की साइमा प्रथम, एलकेजी की अनु द्वितीय, यूकेजी की ध्रुवी तृतीय स्थान पर रही। मटकी प्रतियोगिता में कक्षा छह के राजा सैनी प्रथम, कक्षा नौ के कशिश द्वितीय और कक्षा छह के शीतल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुकुट प्रतियोगिता में कक्षा पांच की मुस्कान प्रथम, कक्षा आठ की गुरजीत कौर द्वितीय और कक्षा पांच की खुशी तृतीय स्थान पर रही। उज्ज्वल बड़ोनी, रितिक, शांतनु, सोहेल, हिमांशु आदि ने दही-हांडी फोड़कर सभी की झूमने के लिए मजबूर कर दिया।