फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will lay the foundation stone of Commando Training Center in Deoband on seven November

इंतजार खत्म: सीएम योगी सात नवंबर को करेंगे एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास, तैयारियों में जुटे अधिकारी

Mon, 01 Nov 2021 10:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Nov 2021 10:03 PM IST
सार

देवबंद में कमांडो ट्रेनिंग सेंटर के लिए अब इंतजार खत्म होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात नवंबर को देवबंद आकर शिलान्यास कर सकते हैं। वहीं सीएम योगी के कार्यक्रम की तैयारी के लिए अधिकारी जुट गए हैं।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will lay the foundation stone of Commando Training Center in Deoband on seven November
तैयारियों में जुटे अधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड) कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास सात नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवबंद आकर करेंगे। इस दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। देवबंद विधायक और जिलाधिकारी ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल चिह्नित करने के लिए निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


सोमवार को देवबंद से भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह और डीएम अखिलेश सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने रेलवे रोड पर बनने वाले एटीएस ट्रेनिंग कमांडो सेंटर का निरीक्षण किया। वहां करीब आधा घंटे तक निरीक्षण चला। इसके बाद सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित दो-तीन जगहों का निरीक्षण किया गया, जहां जनसभा होगी। 
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने डाक बंगले पर अधिकारियों के साथ बैठक करके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कराई। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का सात नवंबर को देवबंद में आने का संभावित कार्यक्रम है। अभी सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है। मंगलवार तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा विधायक बृजेश सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आंतरिक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना का निर्णय लिया गया। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री स्वयं सात नवंबर को देवबंद में आकर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार घोषित कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उनके साथ एसडीएम दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मेरठ: सोतीगंज में पुलिस का छापा, वॉशिंग मशीन के अंदर मिले बाइक के इंजन, टंकी और पुर्जे

2000 वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा सेंटर 
एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर देवबंद में करीब 2000 वर्ग मीटर भूमि पर बनाया जाएगा। यह जमीन रेलवे रोड पर है और उद्योग विभाग की है। पूर्व में इस भूमि पर उद्योग विभाग की राजकीय पायलट वर्कशाप चलती थी, जिसके कई भवन अब भी मौजूद हैं लेकिन जर्जर हो चुके हैं। उसी में से 2000 वर्ग मीटर भूमि एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर के लिए दी गई है। गत 16 अगस्त को शासन ने कमांडो सेंटर के लिए जमीन दिए जाने को मंजूरी दी थी, जिसके बाद उद्योग विभाग की तरफ से यह भूमि गृह विभाग को बगैर किसी भुगतान के हस्तांतरित की गई। एटीएस ट्रेनिंग सेंटर में कार्यालय, आवास और अन्य भवन बनाए जाने हैं। 

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

कई बार बनी संभावना, अब तय 
ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाना है, जिसके लिए पूर्व में भी कई बार संभावना बनी थी। नवरात्र में भी शिलान्यास होने चर्चा थी, लेकिन उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई कार्यक्रम यूपी में आयोजित होने से मुख्यमंत्री देवबंद नहीं आ पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed