फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chetan Chauhan went to praise the atmosphere of Saharanpur

सहारनपुर के माहौल की तारीफ करके गए थे चेतन चौहान

Sun, 16 Aug 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chetan Chauhan went to praise the atmosphere of Saharanpur
सहारनपुर के सर्किट हाउस में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान। (फाइल फोटो) - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर के माहौल की तारीफ करके गए थे चेतन चौहान
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश के नागरिक सुरक्षा, पीआरडी और होमगार्ड कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान जनवरी में सहारनपुर आए थे। तब सीएए के विरोध में आसपास के कई जिलों में उपद्रव हुआ था, लेकिन सहारनपुर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। तब चेतन चौहान ने सहारनपुर के माहौल और यहां के लोगों की खूब सराहना की थी।
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान 17 जनवरी 2020 को सहारनपुर आए थे। नागरिक सुरक्षा कोर की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया था। तब उन्होंने होमगार्डों को मिलने वाले मानदेय में बढ़ोत्तरी कराने और उनकी समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिया था। होमगार्डों को बैंक खातों में मानदेय भिजवाने की बात कही थी। सीएए को लेकर कई जिलों में हुए हिंसक प्रदर्शनों की स्थिति पर सवाल करने पर चेतन चौहान ने कहा था कि इस मामले में सहारनपुर की जनता और पुलिस प्रशासन ने सराहनीय काम किया है, शांति की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डन राजेश जैन ने बताया कि चेतन चौहान के निधन से नागरिक सुरक्षा कोर से जुड़े सभी लोगों को दुख हुआ है। जनवरी में जब वे सहारनपुर आए थे तो नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों से कैसे कार्य लिया जाए और उनकी क्या-क्या समस्याएं हैं, इसको लेकर समीक्षा बैठक की थी। सभी वार्डनों को कोरोना काल में प्रशासन के साथ तालमेल बैठाकर समाज हित में कार्य करके कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed