फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chemists will not be able to sell syrup without a doctor's prescription.

Saharanpur News: बिना डॉक्टर के पर्चे सिरप नहीं बेच सकेंगे केमिस्ट

Wed, 08 Oct 2025 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chemists will not be able to sell syrup without a doctor's prescription.
सहारनपुर। मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद औषधि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। अब बिना डॉक्टर के पर्चे के केमिस्ट किसी भी व्यक्ति को कफ सिरप नहीं देंगे। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कफ सिरप की भी जांच होगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने एडवाइजरी करते हुए निर्देश दिए कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप नहीं दिया जाएगा। जिले में रोजाना एक लाख से अधिक कप सिरप की बिक्री होती हैं। खांसी के साथ-साथ सीने में जकड़न होने पर बच्चों को चिकित्सक कफ सिरप लिखते हैं। इसके अलावा परिजन खुद भी सीधे केमिस्ट से खरीदकर कफ सिरप बच्चों को पिलाते हैं। अब निर्देश दिए गए कि कोई भी केमिस्ट बिना चिकित्सक पर्चे के कफ सिरप नहीं दे सकेंगे। लखनौती स्थित जनपदीय ड्रग वेयर हाउस से राजकीय मेडिकल कॉलेज, एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी पर दवा सप्लाई होती है। औषधि प्रशासन विभाग ने दवा निर्माताओं की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद अस्पतालों में जांच होगी।
विज्ञापन

----
-कफ सिरप की तलाश में औषधि निरीक्षक ने मारा छापा
प्रतिबंधित कफ सिरप की तलाश में औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को छापे मारे। उन्होंने टपरी स्थित कफ सिरप बनाने वाली दवा कंपनी में छापा मारा। यहां से तीन कफ सिरप के नमूने लिए। इसके अलावा बेहट में एक वन मेडिकल एजेंसी से भी तीन नमूने संग्रहित किए। औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह का कहना है कि कफ सिरप की तलाश के लिए जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed