फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cheated from District Sugarcane Officer in the name of Char Dham Yatra ticket

चार धाम यात्रा के टिकट के नाम पर जिला गन्ना अधिकारी से ठगी

Tue, 10 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cheated from District Sugarcane Officer in the name of Char Dham Yatra ticket
सहारनपुर। श्री बद्रीनाथ और केदारनाथ सहित उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर के टिकट बुक कराने के नाम पर जिला गन्ना अधिकारी से एक ट्रेवल कंपनी ने 36 हजार की ठगी कर ली। मामले की शिकायत जिला गन्ना अधिकारी ने एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने 11 मई को परिवार के साथ बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने का कार्यक्रम बनाया था। इसके लिए हेलिकाप्टर से यात्रा करने को ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी से संपर्क किया। कंपनी की ओर से 36 हजार रुपये जिला गन्ना अधिकारी से ऑनलाइन जमा कराए गए। इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने जिला गन्ना अधिकारी का फोन उठाना बंद कर दिया। जिला गन्ना अधिकारी ने कंपनी के बारे में जानकारी जुटाई तो कंपनी कानपुर से रजिस्टर्ड मिली, जबकि कंपनी द्वारा अपना कार्यालय वैष्णो देवी और देहरादून बताया गया। जिला गन्ना अधिकारी ने मामले की शिकायत एसएसपी आकाश तोमर से की। एसएसपी आकाश ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों को पुलिस चिह्नित करने में लगी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगी के पैसे बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed