फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Change thinking will only happen if the nation develops

सोच परिवर्तित करें तभी होगा राष्ट्र का विकास

Tue, 28 Mar 2017 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Tue, 28 Mar 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय बेहट में समावेशी विकास और सामाजिक विकास पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सोमवार को समापन हो गया। 
विज्ञापन


सम्मेलन में छह सत्र आयोजित किए गए, जिनका शीर्षक समावेशी विकास और सामाजिक विकास, वित्तीय समावेशन और सामाजिक परिवर्तन, समावेशी विकास हेतु लघु उद्योग, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय, भारत का समावेशी विकास मुद्दे और चुनौतियां, डिजिटल इंडिया था।

जिन पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन में उत्तराखंड से आए डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. वीके पांडेय छत्तीसगढ़, मनप्रीत कौर पंजाब, डॉ. संजय कुमार उत्तराखंड, डॉ. सतेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश, डॉ. काकोली नई दिल्ली, डॉ. अनूप सिंह हिमाचल प्रदेश, पंकज कुमार राजस्थान, डॉ. विश्वजीत कुमार मिश्र अरुणाचल प्रदेश आदि वक्ताओं ने यह स्पष्ट किया कि किस प्रकार बेहट जैसे पिछड़े क्षेत्र राष्ट्रीय विकास के साथ आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


सम्मेलन के समन्वयक डॉ. अमित अग्रवाल, सह समन्वयक डॉ. सचिन कुमार एवं आयोजक डॉ. यामिनी पांडेय द्वारा विभिन्न प्रांतों से आए प्राध्यापकों, शोध छात्रों का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य डॉ. आरएस गिरि ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विभिन्न तकनीकी सत्रों में डॉ. नीतू यादव, डॉ. शालिनी सोनी, डॉ. रेणू रानी, डॉ. लता शर्मा ने सह सभापति का कार्य संपन्न किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed