{"_id":"6011b5778ebc3e33ae549747","slug":"change-the-working-style-otherwise-action-will-be-taken-saharanpur-news-mrt5224966112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशैली में लाएं बदलाव, अन्यथा होगी दंडात्मक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशैली में लाएं बदलाव, अन्यथा होगी दंडात्मक कार्रवाई
विज्ञापन
कार्यशैली में लाएं बदलाव, नहीं तो होगी कार्रवाई
सहारनपुर। मिशन प्रेरणा के मंडलीय कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार लाने में जो भी अफसर लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
वर्चुअल समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने मंडल के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से कहा कि वह स्वयं 50 प्रतिशत विद्यालयों का औचक निरीक्षण करें। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों से भी निरीक्षण कराएं। विद्यालयों और मोहल्ला कक्षाओं में जो अध्यापक नहीं जा रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। शिक्षा विभाग का काम वर्दी, जूते, मौजे तथा किताब बांटने तक सीमित न रखा जाए। डिजीटल संसाधनों के गैप को दूर करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को भी स्मार्ट कक्षाओं से जोड़ा जाए। तीनों जिले के बीएसए से रिपोर्ट मांगी है कि नवंबर व दिसंबर 2020 में कितने निरीक्षण हुए और कितने एबीएसए और अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक (बेसिक) योगराज सिंह, मण्डलीय समन्वयक नीरज प्रताप सहित सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली के बीएसए वर्चुअल बैठक में जुड़े रहे।