{"_id":"68335b86d5c36037010bf5dd","slug":"celebrating-birthday-proved-costly-youths-beat-up-women-case-registered-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-150314-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, युवकों ने महिलाओं को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, युवकों ने महिलाओं को पीटा, केस दर्ज
Sun, 25 May 2025 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 25 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर की नंदपुरी कॉलोनी में एक परिवार को बच्ची का जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया। आरोप है कि कुछ युवक कार्यक्रम के दौरान युवतियों की वीडियो बनाने लगे। मना करने पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए युवकों ने मारपीट की। फायरिंग भी की गई।
सिमरन ने तहरीर देकर बताया कि घर पर उनकी बेटी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान दो युवक घर के पास आकर युवतियों की वीडियो बना रहे थे। युवकों को वीडियो बनाने से रोका तो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहकर धमकियां दीं। थोड़ी देर बाद दोनों युवक दो बाइक पर पांच-छह अन्य युवकों के साथ आए। सभी हाथों में डंडे लिए हुए थे।
आरोप है कि सभी ने सिमरन, उनके पति ललित और अन्य महिलाओं से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए सिमरन के बहनोई के साथ भी युवकों ने मारपीट की। आरोप यह भी है कि युवकों में से किसी ने फायरिंग भी की और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने विनय, अनमोल और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -
रोशन गिरि