फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worship at Ravidas Temple, followed by a meal of rice, lentils, and sugar.

Saharanpur News: रविदास मंदिर में पूजन, फिर खाए चावल-दाल और शक्कर

Wed, 23 Sep 2026 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Worship at Ravidas Temple, followed by a meal of rice, lentils, and sugar.
औजपुरा ​स्थित अजब सिंह के आवास पर भोजन ग्रहण करते राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक् - फोटो : 1
सहारनपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ओजपुरा स्थित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी अजब सिंह के यहां पहुंचे। यहां उन्होंने ओजपुरा स्थित रविदास मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद अनुसूचित वर्ग के भाजपा कार्यकर्ता अजब सिंह के यहां दाल चावल, शक्कर चावल खाए। अजब सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को चावल-दाल और शक्कर बेहद पसंद है। उनके पसंद के अनुसार ही यह बनाया गया था। पूरा परिवार इसके लिए तैयारियों में लगा हुआ था। अजब सिंह ने 1991 में एबीवीपी से जैन कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव भी लड़ा था। इसके बाद उत्तराखंड के देहरादून स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता रहे हैं। अजब सिंह के परिवार में दो पुत्री एक पुत्र व उनकी पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 35 सालों से भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन



19 जिलों के पूर्व जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी हुए शामिल
रिसॉर्ट में दोनों बैठकों के दौरान 19 जिलों के पूर्व जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए। पहली बैठक में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व विधायक रविंदर कुमार मोल्हू, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, पूर्व विधायक मामचंद लांबा, पूर्व विधायक महिपाल माजरा आदि रहे। दूसरी बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह, प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह, सहारनपुर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई समेत 19 जिलों के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed