फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CDO dug and saw CC road, found flaws

सीडीओ ने खोदकर देखी सीसी सड़क, मिली खामियां

Thu, 31 Mar 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
CDO dug and saw CC road, found flaws
निरीक्षण के दौरान अभिलेख चेक करते सीडीओ विजय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने जलशक्ति विभाग के अंतर्गत कैच द रेन अभियान की शुरूआत की। इसके साथ ही कई ग्राम पंचायतों का निरीक्षण विकास कार्य देखे। एक जगह पर सीडीओ ने खुद ही सड़क खोदाई कर गुणवत्ता देखी, जो संतोषजनक नहीं मिली। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड सरसावा की ग्राम पंचायत सलेमपुर का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने कैच द रेन अभियान के अंतर्गत जल संचयन हेतु मॉडल तालाब बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कैच द रेन योजना के बारे में ग्रामीणों को बताया। इसके पश्चात यहीं पर मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति देखी। चकरोड पर मनरेगा श्रमिक कार्य करते हुए मिले। वहीं, गांव गदरहेड़ी में कार्य संतोषजनक न मिलने पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा और खंड विकास अधिकारी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इसी तरह ब्लॉक नकुड़ की ग्राम पंचायत झबीरन का सीडीओ ने निरीक्षण किया। यहां पर सीसी सड़क का निर्माण होता हुआ मिला। गुणवत्ता चेक करने के लिए सीडीओ ने खुद ही हाथ से निर्माणाधीन सड़क खोदकर देखी, जिसकी गुणवत्ता में संतोषजनक नहीं मिली। सीसी सड़क की मोटाई पर्याप्त नहीं पाई गई। मौके पर खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि शासन के मानकों के अनुरूप कार्य कराया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही सीडीओ ने अभिलेख चेक किए। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed