{"_id":"646e57ff9606e8d3f303809d","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-at-16-places-in-government-hospitals-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-3055-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सरकारी अस्पतालों में 16 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सरकारी अस्पतालों में 16 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Thu, 25 May 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 25 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सरकारी अस्पतालों की निगरानी के लिए 16 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) लखनऊ से अस्पतालों की निगरानी होंगी। इसके लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास शासन से पत्र आ गया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के निदेशक प्रशासन डॉ. राजा गणपति आर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजा है। बताया कि लखनऊ महानिदेशालय में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित है। निर्धारित 16 सर्विस प्वाइंट में किसी पर भी कोई विसंगति मिलती है तो उसकी सूचना नोडल अधिकारी को दी जाएगी। वहां से व्यवस्था में सुधार न हुआ तो उच्च अधिकारी उसे संभालेंगे।
सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की उपस्थिति और उनकी गतिविधि, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर की उपलब्धता, बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण, सफाई और गार्ड उपस्थिति के अलावा चिकित्सकों का आचरण, परिसर में छुट्टा पशु तो नहीं घूम रहे, ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता, तीमारदारों की संख्या, मरीज व तीमारदारों के साथ अवैध वसूली, अनावश्यक भीड़ व संदिग्धों पर नजर, नियमित चादर बदली जा रही या नहीं आदि की निगरानी होगी।
विज्ञापन
यहां लगेंगे कैमरे
जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, गायनी ओपीडी, पीडियाट्रिक ओपीडी, आईसीयू, एसएनसीयू, रजिस्ट्रेशन काउंटर, आईपीडी, लैब, प्रवेश द्वार, ऑपरेशन थियेटर, लैब रूम नर्स काउंटर, एक्सरे काउंटर, ब्लड बैंक, फार्मेसी सर्विस प्वॉइंट पर कैमरे लगेंगे।
शासन से उनके पास पत्र आ गया है। पत्र के अनुसार ही अस्पतालों में व्यवस्था कराई जा रही है। यदि कहीं पर कोई गड़बड़ी मिलती है तो रिपोर्ट बनाकर निदेशालय भेजी जाएगी। किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी